सीतामढ़ी : सीएसपी के संचालक से 3.22 लाख की लूट

Updated at : 04 Dec 2018 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
सीतामढ़ी : सीएसपी के संचालक से 3.22 लाख की लूट

बैरगनिया (सीतामढ़ी) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बैरगनिया-सीतामढ़ी मुख्य पथ के वंशी चाचा सेतु से पश्चिम एसएसबी कैंप के पास बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार को सरेशाम बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक से आर्म्स के बल पर 3.22 लाख की राशि लूट ली. सुप्पी थाना के ढेंग मनियारी बाजार के सीएसपी संचालक बबलू चौधरी […]

विज्ञापन

बैरगनिया (सीतामढ़ी) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बैरगनिया-सीतामढ़ी मुख्य पथ के वंशी चाचा सेतु से पश्चिम एसएसबी कैंप के पास बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार को सरेशाम बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक से आर्म्स के बल पर 3.22 लाख की राशि लूट ली.

सुप्पी थाना के ढेंग मनियारी बाजार के सीएसपी संचालक बबलू चौधरी के पुत्र राजन कुमार चौधरी (25) ने बताया कि वह बैरगनिया के पटेल चौक स्थित बीओबी शाखा से शाम साढ़े तीन बजे राशि की निकासी कर बाइक से बैग में रुपये रखकर ढेंग मनियारी के लिए चला था. इसी बीच शाम चार बजे वंशी चाचा सेतु से पहले पीछा करते आ रहे हिंदी में नंबर लिखे एफजेडएस बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उस पर पिस्टल तान कर रुकने पर मजबूर कर दिया. उसके रुकते ही बदमाशों ने बाइक की चाबी निकाल ली. बैग छीनकर बैरगनिया की तरफ भाग गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन