मूंग दाल और सब्जियों से बनाएं टेस्टी इडली, निशा मधुलिका ने शेयर की रेसिपी 

Updated at : 13 Mar 2026 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
moong dal veggie idli

मूंग दाल वेजी इडली (इमेज- यूट्यूब@nishamadhulika)

Moong Dal Veggie Idli: चीला और पकौड़े से हटकर मूंग दाल से कुछ नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो इससे इडली तैयार कर सकते हैं. मूंग दाल से बनी इडली खाने में स्वादिष्ट होती है. इसे आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

विज्ञापन

Moong Dal Veggie Idli: अगर आप भी नाश्ते में इडली खाना पसंद करते हैं और चावल-उड़द दाल से बनी इडली से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप मूंग दाल वेजी इडली बनाने की रेसिपी के बारे में जान सकते हैं. इस इडली की रेसिपी निशा मधुलिका ने अपने यूट्यूब चैनल @nishamadhulika पर शेयर किया है. 

मूंग दाल वेजी इडली बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप मूंग दाल
  • 1 कप चावल
  • आधा कप दही
  • 1 शिमला
  • 1 गाजर
  • 1 टमाटर
  • 1 छोटी चम्मच हरी मिर्च
  • 1 अदरक कद्दूकस किया हुआ 
  • नमक- स्वादानुसार
  • धनिया पत्ती
  • तेल- 2 चम्मच
  • आधा छोटी चम्मच राई
  • करी पत्ता 10 से 12
  • आधा छोटी चम्मच सोडा

मूंग दाल वेजी इडली को तैयार करने का तरीका

  • मूंग दाल वेजी इडली बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल और चावल को धोकर 2 घंटे के लिए भिगो दें. 
  • अब आप चावल और दाल को मिक्सर जार में डाल दें. इसमें दही डालकर हल्का दरदरा पीस लें. 
  • अब इसमें आप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ टमाटर, बारीक कटा हुआ गाजर, बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक को डाल कर मिक्स कर लें. 
  • फिर स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें. धनिया पत्ती भी डालकर मिक्स कर दें.
  • अब एक छोटे पैन में तेल को डाल दें. तेल गर्म हो जाए तब उसमें राई और करी पत्ता डालकर इसे उतार लें. तैयार तड़का को मिश्रण में डालकर मिला लें. 
  • अब इसमें सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. 
  • अब इडली के सांचे में थोड़ा-थोड़ा तेल लगा लें. सांचे में घोल को डालें. इसे आप 12 मिनट के लिए स्टीम कर लें.
  • इडली पकी है या नहीं चेक करने के लिए आप चाकू को इडली में डालें अगर ये साफ निकल आए तो इडली पक गई है. अगर ये नहीं पकी होगी तो बैटर चाकू पर चिपका चिपका आएगा. 
  • इडली के सांचे को निकाल लें और थोड़ी देर ठंडा होने दें. चाकू की मदद से इडली को निकाल लें. इस तरह से आप मूंग दाल वेजी इडली बनना सकते हैं. 
  • अगर इडली ज्यादा बन गई है तो इसे डिब्बे में डालकर बंद करके फ्रिज में रख दें. खाने के टाइम इडली को निकाल लें. एक बर्तन में आप पानी को गर्म करें. बर्तन के ऊपर छन्नी को रख दें. इसे ढककर 2 से 3 मिनट तक पका लें. फिर इसे सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

यह भी पढ़ें: Suji Masala Puri: ट्रैवल में जाना हो या नाश्ते में कुछ स्पेशल सर्व करना हो, बनाएं सूजी मसाला पूरी, फॉलो करें आसान विधि 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola