सवर्ण मोर्चा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दिखाया काला झंडा
सीतामढ़ी : एससी/एसटी कानून में संशोधन और आर्थिक आधार पर आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को रविवार को शहर में जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा. युवा संघर्ष मोर्चा व सवर्ण मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में युवकों ने शहर के जानकी स्थान के समीप नित्यानंद राय को काला […]
सीतामढ़ी : एससी/एसटी कानून में संशोधन और आर्थिक आधार पर आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को रविवार को शहर में जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा. युवा संघर्ष मोर्चा व सवर्ण मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में युवकों ने शहर के जानकी स्थान के समीप नित्यानंद राय को काला झंडा दिखा कर विरोध जताया. विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे मोर्चा के अध्यक्ष विमल सिंह ने बताया कि एससी/एसटी कानून में संशोधन कर अन्याय किया गया है. मोर्चा आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग करती है.
उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक हमलोगों का आंदोलन चलता रहेगा. युवा संघर्ष मोर्चा भाजपा के किसी भी बड़े नेताओं का कार्यक्रम जिले में ठीक ढंग से संपन्न नहीं होने देंगे. लगभग 15 से 20 मिनट तक नित्यानंद राय की गाड़ी के आगे-पीछे दौड़ रहे युवाओं का जत्था हाथ में काला झंडा लेकर आक्रोश व्यक्त किया. काफिले में शामिल शिवहर सांसद रमा देवी ने आश्वासन देकर युवकों को शांत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









