मां जानकी अस्पताल में चल रहा इलाज
Updated at : 02 Sep 2018 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

अपाचे पर सवार थे दो अपराधी,पहले बाइक में धक्का मार गिराया फिर की ताबड़तोड़ फायरिंग नाच देखने के दौरान 300 की आंखों में इन्फेक्शन सीतामढ़ी/मेजरगंज : मेजरगंज से सटे मलाही गांव में शुक्रवार की रात नाच देख रहे साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोगों की तबियत अचानक खराब हो गयी. सभी की आंखों में जलन […]
विज्ञापन
अपाचे पर सवार थे दो अपराधी,पहले बाइक में धक्का मार गिराया
फिर की ताबड़तोड़ फायरिंग
नाच देखने के दौरान 300 की आंखों में इन्फेक्शन
सीतामढ़ी/मेजरगंज : मेजरगंज से सटे मलाही गांव में शुक्रवार की रात नाच देख रहे साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोगों की तबियत अचानक खराब हो गयी. सभी की आंखों में जलन और खुजली हो गयी. कई लोगों की आंखों में सूजन भी हो गया. कार्यक्रम स्थल पर देर रात अफरातफरी मच गयी. अंतत: रात करीब एक बजे कार्यक्रम को बंद करा दिया गया. चिकित्सकों ने कहा है कि एक तरफ के वायरल की वजह से ऐसा हुआ. सभी 367 प्रभावित अब ठीक हैं और वे घर चले गये हैं.
सीतामढ़ी सदर अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों के मुताबिक, कार्यक्रम स्थल पर पहले कुछ लोगों की आंखों में जलन महसूस हुआ. फिर देखते-देखते सभी लोग ऐसी शिकायत करने लगे. अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. यहां तक कि नृत्य कर रहे कलाकार भी अपनी-अपनी आंखें मिचने लगे और मंच पर ही लोटने लगे. चीख पुकार मच गयी. लोग समझ नहीं पा रहे थे कि अचानक यह क्या हो गया. सुबह होते ही सैकड़ों की संख्या में लोग मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल पहुंचे.
लेकिन, रेफरल अस्पताल में कोई नेत्ररोग चिकित्सक नहीं होने के चलते प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी को सदर अस्पताल जाने की सलाह दी. अस्पताल की कुव्यवस्था देख मरीजों के परिजनों ने हल्ला हंगामा करना शुरू कर दिया. प्रभारी चिकित्सक डॉ केके झा ने इसकी सूचना सिविल सर्जन को देकर एंबुलेंस बुलायी. आनन-फानन में बैरगनिया व रीगा पीएचसी से एंबुलेंस बुलाया गया. मरीजों की संख्या
नाच देखने के…
अधिक होने के कारण थानाध्यक्ष सैफ अहमद खान ने पुलिस वाहन व बीडीओ ने अपनी सरकारी गाड़ी से मरीजों को सदर अस्पताल भेजा. फिर भी मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण स्थानीय मुखिया पति मो क्यामुद्दीन ने 10 टेंपो का प्रबंध कर सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया. सिविल सर्जन डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभावित मरीजों का उचित उपचार किया गया है. प्रथमदृष्टया जांच में वायरल इन्फेक्शन का मामला सामने आया है.लोगों का कहना है कि उनकी आंखों से पानी गिर रहा था और चूभन जैसा महसूस हो रहा था.
367 लोग एकाएक बीमार, कलाकार मंच पर लोटने लगे
सदर अस्पताल में हुआ इलाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




