सीतामढ़ी : लालबकेया नदी में नाव पलटी, 30 लापता
Updated at : 26 Aug 2018 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

बैरगनिया (सीतामढ़ी) : बैरगनिया से सटे नेपाल की लालबकेया नदी की गौर नगरपालिका के टिकुलिया घाट पर शनिवार की देर शाम नाव पलटने से उस पर सवार करीब 45 लोग नदी में डूब गये. इनमें 15 सवार तैरकर बाहर आ गये, वहीं 30 यात्री लापता हैं. गौर के एसपी केदार ढकाल ने बताया कि शनिवार […]
विज्ञापन
बैरगनिया (सीतामढ़ी) : बैरगनिया से सटे नेपाल की लालबकेया नदी की गौर नगरपालिका के टिकुलिया घाट पर शनिवार की देर शाम नाव पलटने से उस पर सवार करीब 45 लोग नदी में डूब गये. इनमें 15 सवार तैरकर बाहर आ गये, वहीं 30 यात्री लापता हैं. गौर के एसपी केदार ढकाल ने बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बंजरहा घाट से नाव पर सवार होकर लोग गौर की ओर आ रहे थे.
इसी दौरान नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से नाव नदी में डूब गयी.15 लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. लापता लोगों की तलाश नेपाल सशस्त्र पुलिस की रेस्क्यू टीम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




