बिहार : प्रेमी की शादी से खफा शादीशुदा प्रेमिका ने उठाया ये खौफनाक कदम... पढ़े पूरा मामला

Updated at : 11 Jul 2018 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : प्रेमी की शादी से खफा शादीशुदा प्रेमिका ने उठाया ये खौफनाक कदम... पढ़े पूरा मामला

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक युवक को शादी के बाद अपनी शादीशुदा प्रेमिका को समय नहीं देना बहुत महंगा पड़ा. प्रेम दीवानी को अपने प्रेमी के किसी और का होना गंवारा नहीं था. प्रेमी के विवाह से नाराज प्रेमिका ने उसके प्राइवेट पार्ट को ही धारदार हथियार से काट डाला. पुलिस ने […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक युवक को शादी के बाद अपनी शादीशुदा प्रेमिका को समय नहीं देना बहुत महंगा पड़ा. प्रेम दीवानी को अपने प्रेमी के किसी और का होना गंवारा नहीं था. प्रेमी के विवाह से नाराज प्रेमिका ने उसके प्राइवेट पार्ट को ही धारदार हथियार से काट डाला. पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव निवासी रमेश पासवान (21) का अपने ही पड़ोस में रहने वाली तथाकथित भाभी रंजू देवी (35) से कई वर्षों से नाजायज संबंध थे. इसी बीच रमेश की शादी हो गयी. शादी के बाद रमेश अपनी पत्नी के साथ अधिक समयदेता था. वह प्रेमिका को ज्यादा समय नहीं दे पाता था. यही बात प्रेमिका को नागवार गुजरी.

रंजू पर आरोप है कि वह रमेश पर अपनी पत्नी को छोड़ देने और उसे अपने साथ रखने का दबाव बना रही थी. रमेश ने जब महिला की बात नहीं मानी, तब सोमवार की शाम रंजू ने बहला फुसलाकर रमेश को अपने घर बुलाया और प्यार से बातें करने लगी. इसीदौरान उसने रमेश के प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट डाला.

डुमरा के थाना प्रभारी विकास कुमार ने मंगलवार को बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रमेश को सीतामढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां, से उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) रेफर कर दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. वहीं, इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में जोर-शोर से हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन