कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ किया मंथन

सीतामढ़ी : शहर के गांधी मैदान ललित आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम संयोजक परवेज आलम अंसारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें संगठन की मजबूती को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी राजेश लिलौठिया शामिल हुए. उन्होंने बुजुर्ग कांग्रेसी विश्वनाथ सिंह समेत […]
सीतामढ़ी : शहर के गांधी मैदान ललित आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम संयोजक परवेज आलम अंसारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें संगठन की मजबूती को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी राजेश लिलौठिया शामिल हुए. उन्होंने बुजुर्ग कांग्रेसी विश्वनाथ सिंह समेत अन्य कई बुजुर्ग कांग्रेसियों को पुष्पमाला पहना कर सम्मानित किया.
श्री लिलौढ़िया ने स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को लेकर कई दिशा-निर्देश देने के साथ ही आम जनता के बीच कांग्रेस के विचारधाराओं का प्रचार-प्रसार पर बल दिया. प्रदेश प्रभारी ने जिले के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों से आवश्यक ब्योरा लेने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी. मौके पर मौजूद रीगा विधायक अमित कुमार टुन्ना व प्रो मधुरेंद्र कुमार सिंह ने भाजपा सरकार की गलत नीतियों व आम जनता के बीच झूठा प्रचार करने का आरोप लगाने के साथ ही संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार व्यक्त किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










