नकली स्टीकर मामले में स्टूडियो संचालक धराया

Published at :12 Jun 2018 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
नकली स्टीकर मामले में स्टूडियो संचालक धराया

सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी की पुलिस ने नकली स्टीकर बनाने के आरोप में सोमवार को राजोपट्टी से स्टूडियो संचालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अविनाश कुमार राजोपट्टी में पूजा डिजिटल स्टूडियो का संचालन करता है. ओपी प्रभारी अमान अशरफ ने बताया कि इस संबंध में डाबर इंडिया लिमिटेड के प्रमुख जांच अधिकारी नवीन कुमार झा […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी की पुलिस ने नकली स्टीकर बनाने के आरोप में सोमवार को राजोपट्टी से स्टूडियो संचालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अविनाश कुमार राजोपट्टी में पूजा डिजिटल स्टूडियो का संचालन करता है.

ओपी प्रभारी अमान अशरफ ने बताया कि इस संबंध में डाबर इंडिया लिमिटेड के प्रमुख जांच अधिकारी नवीन कुमार झा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें अविनाश कुमार को आरोपित किया है. कहा है कि उक्त आरोपित दुकानदारों से सांठगांठ कर कंपनी के प्रमुख ब्रांड डाबर गुलाब जल का नकली स्टीकर बनाकर बेचता था. सूचना पर कंपनी के अधिकारी ने मेहसौल पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर बड़ी संख्या में नकली स्टीकर बरामद किया है.
राजपट्टी में पूजा िडजिटल स्टूडियाे का संचालन करता है अविनाश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन