करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Published at :29 May 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

बथनाहा : थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में सोमवार को विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से स्थानीय रामबाबू पासवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को एनएच-77 पर रखकर करीब एक घंटे तक जाम कर हंगामा किया. थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना उस वक्त किसी […]

विज्ञापन

बथनाहा : थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में सोमवार को विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से स्थानीय रामबाबू पासवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को एनएच-77 पर रखकर करीब एक घंटे तक जाम कर हंगामा किया. थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना उस वक्त किसी काम से थाना क्षेत्र से बाहर थे. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया. बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन