पार्टी से जुड़े हैं 11 करोड़ युवा भाजपा 50 वर्षों तक देश पर करेगी राज

सुप्पी : आगामी विधानसभा चुनाव में करीब एक वर्ष शेष है. अब पार्टी से 11 करोड़ सक्रिय कार्यकर्ता जुड़ चुके हैं. बूथ स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने की प्रक्रिया जारी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तय कर दिया है कि विकास कार्य के बल पर हमारी पार्टी पांच व 10 नहीं, बल्कि 50 […]
सुप्पी : आगामी विधानसभा चुनाव में करीब एक वर्ष शेष है. अब पार्टी से 11 करोड़ सक्रिय कार्यकर्ता जुड़ चुके हैं. बूथ स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने की प्रक्रिया जारी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तय कर दिया है कि विकास कार्य के बल पर हमारी पार्टी पांच व 10 नहीं, बल्कि 50 वर्षों तक राज करेंगे.
उक्त बाते पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने रीगा विधानसभा क्षेत्र संख्या-23 के सभी बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारियों का सम्मेलन सह रेडियो वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रखंड क्षेत्र के ससौला निवासी, सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा के वरीय नेता संतोष कुमार पाठक उर्फ अंटू जी के आवास पर गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में कही. कहा इस बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के बूथ स्तर पर सभी जाति-धर्म के लोगों को और अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने की जरूरत है. अचानक बिजली गुल जोने पर मंत्री श्री यादव ने कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है. राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा लाइन काट दिया गया होगा. उनके नेता जेल में हैं व कार्यकर्ता भी भागने ही वाले हैं. इस पर खूब तालियां बजी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










