शराब कारोबारियों व वाहन चोरों पर पुलिस का शिकंजा

Published at :12 May 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
शराब कारोबारियों व वाहन चोरों पर पुलिस का शिकंजा

पुलिस कप्तान के निर्देश पर बना चेकिंग प्वाइंट सर्किल इंस्पेक्टर को मिली प्वाइंट के नियमित चेकिंग की जिम्मेवारी सीतामढ़ी : पुलिस ने वाहन चोरों व शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू की है. इसको लेकर नगर सर्किल क्षेत्र में जांच के लिए पांच अलग-अलग प्वाइंटर बनाया गया है. उक्त प्वाइंट पर दारोगा के […]

विज्ञापन

पुलिस कप्तान के निर्देश पर बना चेकिंग प्वाइंट

सर्किल इंस्पेक्टर को मिली प्वाइंट के नियमित चेकिंग की जिम्मेवारी
सीतामढ़ी : पुलिस ने वाहन चोरों व शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू की है. इसको लेकर नगर सर्किल क्षेत्र में जांच के लिए पांच अलग-अलग प्वाइंटर बनाया गया है. उक्त प्वाइंट पर दारोगा के नेतृत्व में पुलिस के दक्ष जवानों की तैनाती की गयी है. नगर सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुंवर को पांचों प्वाइंटर की नियमित जांच कर रिपोर्ट करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. बढ़ते अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन ने चेकिंग को व्यापक तरीके से अमलीजामा पहनाना शुरू किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, ग्रामीण स्तर पर भी नियमित वाहन चेकिंग की व्यवस्था की जा रही है.
बताया जाता है कि कई जिलों से ऐसी खबरें हैं कि पुलिस व शराब माफियाओं की मिलीभगत से शराबबंदी के बावजूद कुछ क्षेत्रों में शराब धड़ल्ले से मिल रहा है. इसे एसपी ने काफी गंभीरता से लिया है. जिसके आलोक में चेकिंग के लिए प्वाइंटर बनाया गया है.
इन जगहों पर होगी नियमित चेकिंग
चेक प्वाइंट नगर थाना डुमरा थाना मेहसौल ओपी डुमरा थाना
1. ए प्वाइंट गोशाला चौक लगमा पेट्रोल पंप आजाद चौक बिहारपुर चौक
2. बी प्वाइंट रीगा रोड विश्वनाथपुर चौक बसबरिया रेलवे गुमटी पमरा चौक
3. सी प्वाइंट कांटा चौक रसलपुर चौक प्रतापनगर रोड खैरवा पेट्रोल पंप
4. डी प्वाइंट चकमहिला रोड बनचौरी चौक राजोपट्टी गणेश पेट्रोल पंप पुनौरा बाजार
5. ई प्वाइंट अमघट्टा रोड भीसा हॉल्ट नाहर चौक खरका पोखर के पास
वरीय अधिकारी करेंगे निगरानी
थाना व ओपी क्षेत्र में किस प्वाइंट पर कितने बजे से कितने बजे तक जांच किया जायेगा, वरीय पुलिस अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे. एसपी व सदर डीएसपी संबंधित थानाध्यक्ष व ओपी प्रभारी को निर्देशित करेंगे. उनके निर्देश के आलोक में संबंधित प्वाइंट पर नियमित समय पर वाहन चेकिंग होगी. अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस के अधिकारी स्तर चेकिंग की कार्रवाई को महत्वपूर्ण बताया जा रहा है.
क्या कहते हैं सदर डीएसपी
सदर डीएसपी डॉ कुमार वीर धीरेंद्र ने कहा कि वाहन चेकिंग कहां व कब किस समय पर कराना है, यह थानाध्यक्ष तक को नहीं मालूम होगा. वहीं वाहन जांच करने जानेवाले पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं रहेगी. जांच के क्रम में सर्किल इंस्पेक्टर संबंधित प्वाइंट पर पहुंचकर जांच कर वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन