रून्नीसैदपुर में वाहन से कुचलकर बच्चे की मौत

Published at :12 May 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
रून्नीसैदपुर में वाहन से कुचलकर बच्चे की मौत

रून्नीसैदपुर : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर गयघट गांव के समीप शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के ही रघुनाथ दास के सात वर्षीय पुत्र रामप्रीत कुमार के रूप में की गयी है. दुर्घटना के फौरन बाद चालक गाड़ी लेकर […]

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर गयघट गांव के समीप शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के ही रघुनाथ दास के सात वर्षीय पुत्र रामप्रीत कुमार के रूप में की गयी है. दुर्घटना के फौरन बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया.

बालक की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने आधा घंटा तक जाम किया. सूचना मिलने पर सीओ राणा कुलवीर बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष मुरारी प्रसाद, सअनि अखिलेश सिंह, सरपंच प्रतिनिधि रूपक कुमार, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि रंजीत कुमार मौके पर पहुंचकर उग्र ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया.
परिजन के इनकार के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को परिजन को सौंप दिया. बीडीओ सरोज कुमार बैठा ने बताया कि मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन