फौजी के खाते से सात दिनों में एक लाख की हुई निकासी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मानिकचौक गांव निवासी फौजी राजू कुमार साह व उसकी मां के संयुक्त बैंक खाता से साइबर क्राइम के जरिये सात दिनों में करीब एक लाख से भी अधिक राशि की निकासी कर लिए जाने का मामला सामने आया है. अपनी पीड़ा लेकर फौजी की मां सीता देवी अपने […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : जिले रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मानिकचौक गांव निवासी फौजी राजू कुमार साह व उसकी मां के संयुक्त बैंक खाता से साइबर क्राइम के जरिये सात दिनों में करीब एक लाख से भी अधिक राशि की निकासी कर लिए जाने का मामला सामने आया है.
अपनी पीड़ा लेकर फौजी की मां सीता देवी अपने छोटे पुत्र के साथ मंगलवार को नगर थाना पहुंची थी. उसने पुलिस को बताया कि शहर स्थित एसबीआइ, बाजार शाखा में उसके फौजी पुत्र राजू कुमार साह के साथ उनका संयुक्त खाता है. गत छह मई को वह जिला मुख्यालय, डुमरा स्थित एसबीआइ एटीएम से 40 हजार की निकासी की थी.
एटीएम से निकली परची पर राशि कम बताने पर उन्होंने बैंक शाखा जाकर पासबुक अपडेट कराया, तब जाकर पता चला कि 30 अप्रैल से लेकर छह मई के बीच खाते से एक लाख रुपये से भी अधिक की निकासी कर ली गयी है. यह राशि हवाई टिकट व ऑनलाइन खरीदारी के जरिये एकाउंट से खर्च निकासी की गयी. उसने बताया कि पता चलने के बाद से वह लगातार बैंक अधिकारी व पुलिस थाने का चक्कर काट रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है. बताना जरूरी है कि इस तरह की जिले में लगातार घट रही है, इसलिए अपने बैंक एकाउंट के प्रति पूरी तरह सतर्क रहने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










