मापी में सौ फीसदी काम, धरातल पर कुछ नहीं

Published at :12 Apr 2018 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
मापी में सौ फीसदी काम, धरातल पर कुछ नहीं

सीतामढ़ी : जिले के पुपरी प्रखंड की रामनगर पंचायत के ग्रामीणों की सरकारी धन से निर्मित पीसीसी सड़क गायब हो गयी है. सड़क तलाश करने के क्रम में पता चला कि सामुदायिक भवन से ग्रिल भी गायब हो गया है. प्रभात पड़ताल में यह सामने आया कि सरकारी जांच में धरातल पर पीसीसी सड़क का […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले के पुपरी प्रखंड की रामनगर पंचायत के ग्रामीणों की सरकारी धन से निर्मित पीसीसी सड़क गायब हो गयी है. सड़क तलाश करने के क्रम में पता चला कि सामुदायिक भवन से ग्रिल भी गायब हो गया है. प्रभात पड़ताल में यह सामने आया कि सरकारी जांच में धरातल पर पीसीसी सड़क का कोई अता-पता नहीं है. सरकारी अभिलेख में सड़क निर्माण हो चुका है. इस मद की पूरी राशि की निकासी की जा चुकी है. दूसरा मामला भवन का है. अभिलेख में लिखा हुआ है कि हर कमरे में ग्रिल लगाया जा चुका है. हकीकत में किसी खिड़की में ग्रिल नहीं है. यह जानकर हर किसी को अजीब लग रहा होगा, लेकिन मामला

मापी में सौ फीसदी
सच है. इस मामले में पूर्व मुखिया, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता व सहायक अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी समेत अन्य कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गयी है.
योजना संख्या 1/12-13 का हाल
गत दिन जांच को डीपीआरओ मौके पर पहुंचे. मधुबनी गांव में बने सामुदायिक भवन के जांच में पाया कि किसी खिड़की में ग्रिल नहीं लगा है. न ही पेंटिंग की गयी है. अभिलेख में दोनों काम कराये जाने का उल्लेख कर दिया गया था. हद तो यह कि कार्यालय में बैठ कर ही अभियंताओं ने योजना का मापीपुस्त बना दिया था. उसी मापी पुस्त के आधार पर ठेकेदार सह तत्कालीन पंचायत सचिव रामध्यान पासवान ने प्राक्कलित राशि 318300 में से 315300 रुपये की निकासी कर ली थी. श्री कुमार ने पाया कि योजना पंजी में न तो मास्टर रोल का पता है और न फोटोग्राफ्स है.
फर्जी कागजात के आधार पर निकासी कर ली गयी पूरी राशि
खिड़की में नहीं लगा ग्रिल, अभिलेख में लगे होने का उल्लेख
पूर्व मुखिया, सचिव, कनीय व सहायक अभियंता पर प्राथमिकी की तैयारी
क्या है पूरा मामला
पुपरी प्रखंड की रामनगर बेदौल पंचायत के किसी ग्रामीण ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हरिशंकर राम के यहां आवेदन देकर शिकायत की थी कि बिना काम कराये दो योजनाओं की पूरी राशि की निकासी कर ली गयी है. सुनवाई के क्रम में श्री राम ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक कुमार को मामले की जांच कर कार्रवाई करने व वस्तु स्थिति से अवगत कराने को कहा था.
पीसीसी सड़क योजना का हाल
शिकायतकर्ता ने शौकत खान के घर से जैनुल खान के खेत तक पीसीसी सड़क बनाये बगैर राशि निकाल कर डकार जाने की शिकायत की थी. जांच में श्री कुमार ने पाया कि पीसीसी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है. फर्जी अभिलेख तैयार कर इस मद की राशि की निकासी कर गबन कर लिया गया. मापी पुस्त में उल्लेख है कि पीसीसी की प्राक्कलित राशि 481800 है, जिसमें से 481000 रुपये का काम कराया गया है. ठेकेदार को 473000 भुगतान किया जा चुका है. डीपीआरओ ने डीएम को जांच रिपोर्ट भेज रामनगर बेदौल के पूर्व मुखिया, पंचायत सचिव, संबंधित कनीय व सहायक अभियंता के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की अनुशंसा की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन