शहर के पानी को खेतों तक पहुंचाने की योजना तैयार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Apr 2018 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : सूबे के नगर विकास एवं आवास सह जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश शर्मा ने दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर के चिल्ड्रेन पार्क में नवनिर्मित आश्रय स्थल भवन का बुधवार को फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया. उद्घाटन को लेकर नगर परिषद की ओर से भव्य समारोह का आयोजन […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : सूबे के नगर विकास एवं आवास सह जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश शर्मा ने दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर के चिल्ड्रेन पार्क में नवनिर्मित आश्रय स्थल भवन का बुधवार को फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया. उद्घाटन को लेकर नगर परिषद की ओर से भव्य समारोह का आयोजन किया गया था.
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि नगर विकास विभाग अब सक्रिय रूप से काम कर रहा है. विभाग के पास जेइ समेत हैंड की काफी कमी थी. हाल ही में 212 जेइ की नियुक्ति की गयी है. विभाग के हर सेल को दुरुस्त किया गया है. इस साल टेक्निकल सेल भी काफी मजबूत हो जाएगा. मंत्री ने कहा कि सभी नगर निकायों में आश्रय स्थल भवन का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि आश्रय विहीन लोगों को खुले आसमान के नीचे नहीं सोना पड़े.
गरीबों को एहसास हो कि नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार की सरकार में उन्हें ऐसी सुविधा मिली है. कहा कि गरीबों का भला होगा तो देश का भला होगा. मौके पर दीनदयाल उपाध्याय आजीविका मिशन के तहत कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी कई बेटियों को मंत्री ने प्रमाण-पत्र दिया.
2018 में एक भी गली नहीं रहे बाकी
शहर के कचरे से बनायेंगे फर्टिलाइजर: सुरेश प्रसाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










