भरत व मांडवी की हत्या में भू-माफियाओं पर शक

Published at :10 Apr 2018 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
भरत व मांडवी की हत्या में भू-माफियाओं पर शक

सीतामढ़ी : नगर के हॉस्पिटल रोड स्थित लीची बगान निवासी भरत प्रसाद व पत्नी मांडवी की हत्या को भू-माफियाओं से भी जोड़कर देखा जा रहा है. 14 अगस्त 2017 को भरत प्रसाद के भाई शत्रुध्न प्रसाद की पत्नी प्रो अनीता जायसवाल की हत्या की गयी थी. सूत्र बताते हैं कि दोनों भाइयों के बीच पिछले […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर के हॉस्पिटल रोड स्थित लीची बगान निवासी भरत प्रसाद व पत्नी मांडवी की हत्या को भू-माफियाओं से भी जोड़कर देखा जा रहा है. 14 अगस्त 2017 को भरत प्रसाद के भाई शत्रुध्न प्रसाद की पत्नी प्रो अनीता जायसवाल की हत्या की गयी थी.

सूत्र बताते हैं कि दोनों भाइयों के बीच पिछले कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. नगर तथा इसके आसपास के इलाके में दोनों भाइयों की अच्छी खासी कीमती जमीन है. जमीन पर मालिकाना हक को लेकर न सिर्फ भाइयों के बीच कोर्ट में मुकदमा चल रहा है, बल्कि जमीन को लेकर दोनों जानी दुश्मन भी बने है. प्रो अनीता की हत्या में शत्रुध्न प्रसाद ने भरत प्रसाद को भी आरोपित किया था.
पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों भाइयों के बीच चल रहे भू-विवाद तथा इसमें शामिल लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. जांच में इन सभी बिंदुओं को रखा गया है. हालांकि नगर थाने की पुलिस इस हाइप्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में जुटी है.
संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए मृत दंपति के अंगरक्षक मुकेश द्विवेदी एवं कार चालक रीगा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव निवासी मिंटू कुमार को हिरासत में लिया है. अंगरक्षक शिवहर जिले के पुरनहिया थाना अंतर्गत वसंतपट्टी का रहनेवाला है.
हथियार बरामदगी मामले में जेल गये थे भरत प्रसाद: तीन वर्ष पूर्व चार जून 2015 को भरत प्रसाद के लीची बागान स्थित घर के अहाते से पुलिस ने कारबाइन, पिस्तौल, दो मैगजीन, कट्टा एवं 38 जिंदा कारतूस बरामद किया था. तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले में भरत प्रसाद के साथ मुंगेर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत बैंकापुर गार्डन बाजार निवासी ब्रजेश चंद्र पाठक एवं पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया थाना अंतर्गत तुलाराम घाट निवासी जितेंद्र साह को गिरफ्तार किया था.
शहर व आसपास के इलाके में भाइयों की
है कीमती जमीन
निजी अंगरक्षक व कार चालक से पुलिस कर रही पूछताछ
मझौली में करंट से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन