दिल्ली मोड़ बस स्टैंड की होगी दो साल की डाक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2018 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

एनएच-77 पर बस-ट्रक में टक्कर, चालक की मौत सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर अलग-अलग स्थानों पर ट्रक-बस की टक्कर व पर्यटक बस के पलट जाने से चालक की मौत हो गयी. 21 तीर्थयात्री घायल हो गये. कोरलहिया पुल पर बस और ट्रक के बीच टक्कर में चालक सच्चन ठाकुर की मौत घटनास्थल पर हो गयी. […]
विज्ञापन
एनएच-77 पर बस-ट्रक में टक्कर, चालक की मौत
सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर अलग-अलग स्थानों पर ट्रक-बस की टक्कर व पर्यटक बस के पलट जाने से चालक की मौत हो गयी. 21 तीर्थयात्री घायल हो गये.
कोरलहिया पुल पर बस और ट्रक के बीच टक्कर में चालक सच्चन ठाकुर की मौत घटनास्थल पर हो गयी. उसकी पहचान मेहसौल ओपी के हुसैना गांव निवासी रामप्रताप ठाकुर के पुत्र सच्चन ठाकुर के रूप में की गयी है. वहीं बस में सवार आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये.
जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में भरती कराया गया. वे चिंताजनक स्थिति से बाहर हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चंदन बस मुजफ्फरपुर से औराई जाने के क्रम में कोरलहिया पुल पर सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे डीसीएम टोयटा ट्रक से टक्कर हो गयी.
एनएच-77 पर
ट्रक के अपेक्षा बस की रफ्तार काफी तेज थी. गुरुवार की सुबह घटना के बाद दुर्घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. सूचना मिलने पर पहुंचे महिंदवारा ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने घटना की जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. ट्रक व बस को जब्त कर थाना लाने की कार्रवाई की जा रही है. जिसके बाद आवागमन चालू हो सका. यहां बता दे कि 19 दिन के अंदर रून्नीसैदपुर थाना अंतर्गत सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर चंदन बस सर्विस के दुर्घटना होने का यह दूसरा मामला है. पहली घटना 17 अप्रैल को भनसपट्टी में हुई थी. जिसमें उक्त कंपनी का बस सड़क किनारे 20-30 फीट नीचे गढ़े में पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गयी थी.
डुमरा थाने के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर गुरुवार की शाम साइकिल को बचाने के क्रम में पर्यटक बस के पलटने से 21 तीर्थयात्री घायल हो गये. घायलों एक बच्चा व नौ महिला समेत 21 पुरुष शामिल हैं. सूचना मिलने पर डुमरा थाना पुलिस ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए पीएचसी डुमरा में भरती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए 13 तीर्थयात्रियों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. 13 में एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. तीर्थयात्रियों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने को लेकर डीएम के निर्देश पर सदर एसडीओ, डीएसपी व प्रभारी सिविल सर्जन सदर अस्पताल में मौजूद रहे. शेष यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसको लेकर उन्हें पुनौराधाम स्थित धर्मशाला में ठहराया गया है. सभी तीर्थयात्री हरियाना राज्य के रेवाड़ी निवासी है. जो 29 मार्च को रेवाड़ी से चलने के बाद नेपाल के काठमांडू व जनकपुर समेत अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन करने के बाद झारखंड स्थित देवघर जा रहे थे.
ट्रक चालक, मेहसौल के हुसैना गांव का िनवासी था
21 तीर्थयात्री घायल
हरियाणा के रेवाड़ी निवासी हैं तीर्थयात्री
नेपाल से देवघर जा
रहे थे सभी
दुर्घटनाग्रस्त बस व ट्रक के पास
उमड़ी भीड़.
मधुबनी में गांजा तस्करी में 15 साल की सजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










