एनएच-77 पर तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 21 घायल

सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर दो सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गयी और 20 से अधिक लोग घायल हो गये. डुमरा थाने के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर गुरुवार की शाम साइकिल को बचाने के क्रम में पर्यटक बस के पलटने से 21 तीर्थयात्री घायल हो गये. घायलों एक बच्चा व नौ महिला शामिल हैं. […]
सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर दो सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गयी और 20 से अधिक लोग घायल हो गये. डुमरा थाने के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर गुरुवार की शाम साइकिल को बचाने के क्रम में पर्यटक बस के पलटने से 21 तीर्थयात्री घायल हो गये. घायलों एक बच्चा व नौ महिला शामिल हैं.
सूचना मिलने पर डुमरा थाना पुलिस ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए पीएचसी डुमरा में भरती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 13 तीर्थयात्रियों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. 13 में एक महिला को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. तीर्थयात्रियों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने को लेकर डीएम के निर्देश पर सदर एसडीओ, डीएसपी व प्रभारी सिविल सर्जन सदर अस्पताल में मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










