सोशल मीडिया से खराब हो रहा जिले का सामाजिक सौहार्द

Published at :04 Apr 2018 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया से खराब हो रहा जिले का सामाजिक सौहार्द

सीतामढ़ी : एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में सोमवार को भारत बंद के बाद से जिले का सामाजिक सद्भाव धीरे-धीरे खराब होता जा रहा है. शहर में सबसे अधिक तनाव का माहौल व्याप्त होता जा रहा है. जो कभी भी हिंसक होकर रक्त-रंजित हो सकता है. जिला पुलिस व खुफिया विभाग भी सक्रिय होकर […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में सोमवार को भारत बंद के बाद से जिले का सामाजिक सद्भाव धीरे-धीरे खराब होता जा रहा है. शहर में सबसे अधिक तनाव का माहौल व्याप्त होता जा रहा है. जो कभी भी हिंसक होकर रक्त-रंजित हो सकता है. जिला पुलिस व खुफिया विभाग भी सक्रिय होकर माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों की हरकत पर नजर बनाये रखने का हर संभव प्रयास कर रही है. सादे लिबास में खुफिया व जिला पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर जासूसी किये जाने की सूचना है.

भारत बंद के दौरान उपद्रव मचाये जाने के बाद जिला पुलिस व रेल प्रशासन की ओर से सैकड़ों नामजद व हजारों अज्ञात पर प्राथमिक दर्ज कर शिकंजा कसने का प्रयास किया गया है.
हिंसक वारदात की तैयार हो रही पृष्ठभूमि : मंगलवार को एक पक्ष के मनोज कुमार, आशीष कुमार, ऋषि चंद्र, किशोर कुमार सिंह, गोपाल कुमार व दीपक कुमार समेत डेढ़ दर्जन से अधिक युवाओं ने नगर थानाध्यक्ष को एक आवेदन देकर बताया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से नगर परिषद के एक वार्ड पार्षद का भाई धार्मिक भावना को ठेस पहुंचा रहे है. उन्होंने फेसबुक पर किये गये कमेंट की प्रति भी थानाध्यक्ष को उपलब्ध करायी है. बताया है कि इससे शहर का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का काम किया जा रहा है. यह भी बताया है कि उक्त आरोपित ने वर्ष 2017 में शहर का सांप्रदायिक माहौल खराब कर दिया था.
10 अप्रैल को भारत बंद की उठ रही अफवाह : इधर, सोशल मीडिया पर दलित समुदाय के लोगों का उत्तेजित करने के लिए आगामी 10 अप्रैल को ‘आरक्षण हटाओ’ की मांग को लेकर भारत बंद की अफवाह भी उठायी जा रही है. जिसका असर भी दिख रहा है. दलित समुदाय के लोग भी इससे उत्तेजित होकर तरह-तरह का आपत्तिजनक कमेंट व वीडियो डाल रहे है. जिससे जातीय तनाव भी व्याप्त होता जा रहा है. कुल मिला कर सोशल मीडिया के माध्यम से जिले को रक्त-रंजित करने की घृणित साजिश की जा रही है, जिसका संभालना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है.
शहर में सबसे अधिक व्याप्त हो रहा तनाव
का माहौल
एक पक्ष के लोग प्रमाण के साथ पहुंचे नगर थाना
फेसबुक पर धार्मिक भावना को पहुंचा रहे ठेस
एक-दूसरे को दे रहे देख लेने की धमकी
थानों में 148 नामजद, 1500 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन