अवैध खनन मामले में सात पर प्राथमिकी

Published at :28 Mar 2018 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध खनन मामले में सात पर प्राथमिकी

बेला : जिला खनन पदाधिकारी कमल किशोर शरण के आवेदन पर थाने की पुलिस ने मंगलवार को सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में बालू लदे ट्रैक्टर समेत चार ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बताया जाता है कि कन्हवा मदरसा के […]

विज्ञापन

बेला : जिला खनन पदाधिकारी कमल किशोर शरण के आवेदन पर थाने की पुलिस ने मंगलवार को सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में बालू लदे ट्रैक्टर समेत चार ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बताया जाता है कि कन्हवा मदरसा के शताब्दी समारोह की विधि-व्यवस्था को लेकर आये सदर एसडीओ सत्येंद्र प्रसाद ने 26 मार्च को मझौरा गांव से पूरब चार ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को पकड़कर थाना को सौंप दिया था.

दर्ज प्राथमिकी में मानिकपुर मुसहरनिया गांव निवासी हरिशंकर राय, सुरसंड थाना के अदलपुर निवासी अवधेश कुमार, रामचंद्र मंडल, विशनपुर निवासी नंदकिशोर साह, राजकपूर साह, मझौरा निवासी राजाराम पंडित एवं बउहरवा निवासी मनोहर कुमार शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन