कचहरी सचिव व न्याय मित्र के नियोजन की तिथि निर्धारित

Published at :28 Mar 2018 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
कचहरी सचिव व न्याय मित्र के नियोजन की तिथि निर्धारित

सीतामढ़ी : जिले के विभिन्न ग्राम कचहरी में काफी समय से सचिव एवं न्याय मित्र का पद खाली है. अब उक्त पदों पर बहाली होने जा रही है. सरकार के स्तर से दोनों पदों पर नियोजन के लिए तिथि निर्धारित कर दी गयी है. पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव के पत्र के आलोक में […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले के विभिन्न ग्राम कचहरी में काफी समय से सचिव एवं न्याय मित्र का पद खाली है. अब उक्त पदों पर बहाली होने जा रही है. सरकार के स्तर से दोनों पदों पर नियोजन के लिए तिथि निर्धारित कर दी गयी है. पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव के पत्र के आलोक में डीएम राजीव रौशन ने पत्र भेज सभी बीडीओ को नियोजन की दिशा में कार्रवाई का आदेश दिया है. नियोजन के कार्यक्रम से डीडीसी व सभी एसडीओ को भी अवगत कराया गया है.

दो से 10 अप्रैल तक आवेदन की प्राप्ति
दो अप्रैल को नियोजन के लिए जिला परिषद्, प्रखंड व पंचायत कार्यालय के सूचना पट्ट पर विज्ञापन का प्रकाशन किया जायेगा. उसी दिन से आवेदन लिया जाना लगेगा. 10 अप्रैल तक आवेदन लिया जायेगा. 12 अप्रैल तक मेधा सूची का प्रकाशन किया जायेगा. 13 से 27 अप्रैल तक दावा/आपत्ति प्राप्त कर उसके निराकरण के बाद पुनः चार मई को सूची प्रकाशित की जायेगी. 11 मई को अनुमोदन के साथ ही बीडीओ द्वारा नियोजन पत्र निर्गत किया जायेगा.
गुड न्यूज
काफी समय से दोनों का पद था िरक्त
डीएम ने सभी बीडीओ को भेजा पत्र
10 तक िलया जायेगा आवेदन, 12 तक मेधा सूची का होगा प्रकाशन
सचिव के 44 व न्याय मित्र के 88 पद
पूरे जिले में कचहरी सचिव के 44 पद एवं न्याय मित्र के 88 पदों पर बहाली हो रही है. बता दे कि वर्ष 16 में अधिवक्ता अभिमन्यु श्रीवास्तव ने सरकार से न्याय मित्र की बहाली की मांग की थी. तब सरकार ने विभिन्न कारणों का हवाला देकर बहाली प्रक्रिया शुरू करने से इनकार कर दिया था. बता दे कि कचहरी नियोजन समिति के अध्यक्ष सरपंच व उपसरपंच सदस्य तो बीडीओ सदस्य सचिव होते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन