टिकट वापसी के लिए यात्रियों का टिकट काउंटर पर हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2018 2:34 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी जंकशन का मामला सीतामढ़ी : रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह साधारण टिकट वापसी को लेकर यात्रियों ने घंटों हंगामा किया. सूचना पर जवानों के साथ पहुंचे आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह व जीआरपी के दारोगा केएन झा ने रेलवे का नियम समझा कर शांत किया. जानकारी के अनुसार, सोमवार को कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस गाड़ी […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी जंकशन का मामला
सीतामढ़ी : रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह साधारण टिकट वापसी को लेकर यात्रियों ने घंटों हंगामा किया. सूचना पर जवानों के साथ पहुंचे आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह व जीआरपी के दारोगा केएन झा ने रेलवे का नियम समझा कर शांत किया.
जानकारी के अनुसार, सोमवार को कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15655 के साधारण डिब्बे में करीब एक सौ यात्री सवार होने से छूट गये और जब यात्री काउंटर पर टिकट वापसी के लिए पहुंचे तो रेलवे नियमानुसार काउंटर पर टिकट वापस नहीं हो सका. इससे आक्रोशित यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया.
यात्रियों ने इसकी शिकायत स्टेशन अधीक्षक मदन प्रसाद व वाणिज्य अधीक्षक हरिकिशोर राम से की. लेकिन सभी अधिकारियों ने साधारण टिकट निर्गत समय से तीन घंटे ही वापसी होने तथा टिकट काउंटर पर इस बात की सूचना लिखे होने की बात कही, बावजूद यात्री हंगामा करते रहे. सूचना पर हंगामा को शांत करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ अधिकारियों ने यात्रियों को समझा-बुझा कर शांत किया तथा उन्हें संबंधित रूट में किसी भी गाड़ी से यात्रा करने को नियमानुसार बताया. बावजूद कुछ यात्री टिकट वापसी पर अड़े रहे तथा रेल प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त कर रहे थे.
बोले यात्री: कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस सोमवार को अपने नियत समय पूर्वाह्न 5.25 से चार घंटा पांच मिनट विलंब से आयी. यात्री समय से पहले ही अपना टिकट ले चुके थे. गाड़ी में चार साधारण बोगी रहती है, लेकिन दो साधारण बोगी में अर्द्धसैनिक बल भरे हुए थे. जिसके कारण साधारण टिकट वाले यात्री गाड़ी में सवार होने से वंचित रह गये. यात्री मो सदर अंसारी, मो जैसीम अंसारी, मो इलियास, मो जमशैद, मो नौशाद, मो हारूण, मो गुलफान अंसारी, वारिस अंसारी आदि ने बताया कि जब गाड़ी चार घंटे लेट थी तो गाड़ी के गुजरने के बाद टिकट वापसी की जानी चाहिए. इस रूट में अन्य कोई गाड़ी नहीं है. हम दूसरे रूट से जायेंगे तो पुन: रेलवे के नियम के अनुसार दंडित हो सकते हैं. आगे गाड़ी में टीटी चेक के दौरान परेशान करते हैं.
कहते हैं अिधकारी
इस गाड़ी के समय में करीब दो सौ टिकट की बुकिंग हुई है. गाड़ी लेट थी. टिकट वापसी नियम के अनुसार साधारण टिकट निर्गत समय के तीन घंटे के अंदर ही वापस हो सकती है. इसकी सूचना भी टिकट काउंटर पर अंकित किया गया हुआ है.
हरिकिशोर राम, वाणिज्य अधीक्षक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










