ब्लेड से गला काट महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2018 2:30 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के चिरैया बराही गांव में सोमवार की शाम एक महिला ने ब्लेड से गला काटकर खुदकुशी का प्रयास किया. बुरी तरह जख्मी प्रेम राम की पत्नी जय सुंदरी देवी(22) को उपचार के लिए नगर के नंदीपत मेमोरियल हॉस्पिटल में भरती कराया गया है. सूचना पर नगर थाने […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के चिरैया बराही गांव में सोमवार की शाम एक महिला ने ब्लेड से गला काटकर खुदकुशी का प्रयास किया. बुरी तरह जख्मी प्रेम राम की पत्नी जय सुंदरी देवी(22) को उपचार के लिए नगर के नंदीपत मेमोरियल हॉस्पिटल में भरती कराया गया है.
सूचना पर नगर थाने की पुलिस नर्सिंग होम पहुंचकर फर्द बयान की कार्रवाई में जुटी है. बताया जाता है कि घरेलू विवाद में महिला ने खुदकुशी की कोशिश की है. उसके गले से अधिक खून निकलने के कारण वह बेहोश होकर गिर गयी. चिकित्सक डॉ वरुण कुमार ने बताया कि महिला के गर्दन के पास ब्लेड से कटने के कारण सांस की नली कट गयी, जिससे स्थिति गंभीर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










