पुलिस बल के साथ चीनी मिल पहुंचे ईख पदाधिकारी

Published at :21 Mar 2018 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस बल के साथ चीनी मिल पहुंचे ईख पदाधिकारी

जिला नीलाम पदाधिकारी के आदेश पर चल रही कार्रवाई एनएच-77 पर फिर बस व ट्रक में भिड़ंत, दस जख्मी मीनापुर : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच-77 पर मीनापुर थाना क्षेत्र के रामपुर हरि में मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे यात्री बस व बालू लदे ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. बस में सवार दस यात्री जख्मी हो […]

विज्ञापन

जिला नीलाम पदाधिकारी के आदेश पर चल रही कार्रवाई

एनएच-77 पर फिर बस व ट्रक में भिड़ंत, दस जख्मी
मीनापुर : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच-77 पर मीनापुर थाना क्षेत्र के रामपुर हरि में मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे यात्री बस व बालू लदे ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. बस में सवार दस यात्री जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया व टायर जला कर प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों ने वाहनों पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी. दो घंटे तक जाम रहने से एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. आक्रोशित लोगों ने सीएम का पुतला भी दहन किया. बाद में मीनापुर पुलिस ने क्रेन से बस व ट्रक को हटा कर यातायात को चालू कराया.
एनएच-77 पर
बताया जाता है कि सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर जा रही बस पर करीब 60 यात्री सवार थे. बालू लदा ट्रक सीतामढ़ी के कोरलहिया जा रहा था. इसी बीच बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद ट्रक ने संतुलन खो दिया. ट्रक गलत दिशा में जाकर बस में जोरदार टक्कर मार कर पलट गयी. ट्रक की टक्कर से बस के परखच्चे उड़ गये. बस में सवार लोगों में अफरातफरी मच गयी. आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा. ट्रक पर सवार चार लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. ट्रक चालक की गंभीर स्थिति देख उसे लोगों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला. कुछ लोगों को बस का शीशा तोड़ कर बाहर निकाला गया. सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर सोना प्रसाद सिंह, दारोगा उदय शंकर सिंह, अंजनी कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिंह व जमादार लखन पासवान घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों का कहना था कि डिवाइडर व स्पीड कंट्रोलर लगाया जाये. एनएच को फोरलेन में तब्दील किया जाये. हालांकि, पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया.
बस हादसे में घायल लोगों की सूची
अरविंद पांडेय (45)- सुतिहारा सीतामढ़ी
देवता देवी (55)- रघरपुरा, सीतामढ़ी
चंदन कुमार (28)- रघरपुरा, सीतामढ़ी
रंजीत सिंह (45)- डुमरा कैलाशपुरी , सीतामढ़ी
आफताब आलम (35)- बेलसंड, सीतामढ़ी
सिकंदर कुमार (25)- बकटपुर कांंटी (ट्रक का खलासी)
श्याम कुमार (24)- बथनाहा, सीतामढ़ी
चंद्रजीत कुमार सिंह (40)- हसना, गायघाट
रंजीत कुमार सिंह (46)- छकन टोली, कल्याणपुर समस्तीपुर
मो ओजैर (35)- सिपाहपुर, अहियापुर
मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग स्थित रामपुर हरि की घटना
थम नहीं रहा हादसा, शनिवार को बस पलटने से हुई थी 14 की मौत
घायलों में अधिकांश सीतामढ़ी के
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन