बेटी से मिलने से पहले ही लीला को मिल गयी मौत

समस्तीपुर : ऊपर वाले के आगे किसी की नहीं चलती यह रविवार को हुई हृदय विदारक घटना से साबित हो गया़ इस घटना में असमय ही काल के गाल में समा गयी शहर के आंबेडकर नगर के स्व सुरेश राम की मोसमात लीला देवी को यह कहां मालूम था कि आज उसके मनसूबों पर भगवान […]
समस्तीपुर : ऊपर वाले के आगे किसी की नहीं चलती यह रविवार को हुई हृदय विदारक घटना से साबित हो गया़ इस घटना में असमय ही काल के गाल में समा गयी शहर के आंबेडकर नगर के स्व सुरेश राम की मोसमात लीला देवी को यह कहां मालूम था कि आज उसके मनसूबों पर भगवान ने पानी फेर दिया है़
बेटी से मिलने की आस लिए घर से निकली लीला को बेटी से तो नहीं, लेकिन रास्ते में ही मौत से ही मुलाकात हो गयी़ सोमवार को लीला का पुत्र राजेश राम एवं राहुल कुमार ने बताया कि उसकी मां लीला देवी सरायरंजन अपनी बेटी से मिलने जा रही थी़ लीला के साथ उसके चाचा स्व गणेशी राम की पत्नी विमला देवी भी थीं. दोनों एक साथ सरायरंजन के लिए निकले थे़ लेकिन, रास्ते में ही दुर्घटना हो गयी़ इसमें उसकी मां की लीला देवी की मौत हो गयी़ चाची विमला देवी गंभीर रूप से जख्मी होकर जीवन और मौत से लड़ रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










