मदरसा अशरफुल ओलुम के शताब्दी समारोह की तैयारी शुरू

परिहार : प्रखंड के कन्हवां स्थित मदरसा अशरफुल ओलुम के स्थापना के 100 वर्ष पूरी होने पर 24 से 26 तक तीन दिवसीय शताब्दी समारोह को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है. आयोजक संभावना व्यक्त कर रहे है कि इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार के अलावा कई मंत्री, विधायक, विधान पार्षद व […]
परिहार : प्रखंड के कन्हवां स्थित मदरसा अशरफुल ओलुम के स्थापना के 100 वर्ष पूरी होने पर 24 से 26 तक तीन दिवसीय शताब्दी समारोह को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है. आयोजक संभावना व्यक्त कर रहे है कि इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार के अलावा कई मंत्री, विधायक, विधान पार्षद व दर्जनों आलाधिकारी समेत तीन लाख लोग शामिल होंगे.
प्रबंधन द्वारा दी गयी इस सूचना के आलोक में डीएम राजीव रौशन ने मंगलवार को उक्त मदरसा में पहुंच कर प्रबंध समिति के साथ बैठक करने के बाद मदरसा परिसर समेत आसपास के स्थलों का निरीक्षण किया. डीएम ने आयोजन में प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहयोग की बात कही.
मदरसा के सचिव इजहारुल हक ने बताया कि उस दौरान डीएम श्री रौशन को कार्यक्रम की रूप-रेखा की विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही इतने सारे लोगों की रहने समेत अन्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन से 10 एंबुलेंस, प्राथमिक उपचार के लिए 100 बेड का अस्थायी चिकित्सा शिविर, विशेष चिकित्सकों की बीस सदस्य टीम व आवश्यकतानुसार दवाएं, बेला बस स्टैंड, कन्हवां गांव, सभास्थल व विश्राम स्थल के साथ मदरसा परिसर में बिजली की आपूर्ति, भारत-नेपाल सीमा होने के चलते सुरक्षा की दृष्टिकोण से दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के साथ ही विशेष पुलिस बल की मांग की गयी. वहीं, बेला से सभास्थल तक पक्कीकरण, 500 वजुखाना, 600 स्वचालित शौचालय, 600 स्नान गृह, आठ जल मीनार, दो दर्जन टेकर वाटर, प्रतिदिन 60 लाख लीटर स्वच्छ जल व आठ अग्निशामक वाहन की मांग की गयी है. मौके पर एसडीओ किशोर कुमार, एसडीपीओ सदर डाॅ कुमार वीर धीरेंद्र, बीडीओ रूपेंद्र कुमार, स्थानीय थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, थाना प्रभारी बेला अभिषेक कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










