टेंपो पलटने से महिला की मौत, छह जख्मी

Published at :20 Jan 2018 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो पलटने से महिला की मौत, छह जख्मी

सीतामढ़ी/मेजरगंज : मेजरगंज-रीगा मुख्य पथ में डायन कोठी चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर टेंपो पलटने से महिला यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं टेंपो में सवार छह यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी बेलाहीं जयराम निवासी मक्खन राम (65), पुत्री जहरी देवी(30), गजहरवा निवासी महेंद्र की पत्नी पूनम देवी, […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/मेजरगंज : मेजरगंज-रीगा मुख्य पथ में डायन कोठी चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर टेंपो पलटने से महिला यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं टेंपो में सवार छह यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

जख्मी बेलाहीं जयराम निवासी मक्खन राम (65), पुत्री जहरी देवी(30), गजहरवा निवासी महेंद्र की पत्नी पूनम देवी, जयनाथ राम की पत्नी तेतरी देवी को रीगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. मृतका की पहचान मक्खन राम की 60 वर्षीया पत्नी रमिया देवी के रूप में की गयी है.
दुर्घटना की सूचना पर सहियारा थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद चालक फरार है.
दुर्घटनाग्रस्त टेंपो (बीआर 30पी 8926) को जब्त कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, मृतका व जख्मी लोग बांसघाट तथा मौदह गोला पर सवार होकर मेजरगंज बाजार में खरीदारी के लिए जा रहे थे.
चालक की लापरवाही से तेज रफ्तार टेंपो डायन कोठी के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन