साइबर फ्रॉड कर खाता से 50 हजार निकाला

Published at :16 Jan 2018 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड कर खाता से 50 हजार निकाला

सीतामढ़ी : शहर के कारगिल चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से एक खाताधारी के खाता से साइबर फ्रॉड कर 50 हजार रुपये निकासी का मामला सामने आया है. इस संबंध में पूर्वी चंपारण जिले के झरौखर थाना के विशनपुर गांव निवासी कमलेश कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : शहर के कारगिल चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से एक खाताधारी के खाता से साइबर फ्रॉड कर 50 हजार रुपये निकासी का मामला सामने आया है. इस संबंध में पूर्वी चंपारण जिले के झरौखर थाना के विशनपुर गांव निवासी कमलेश कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि 11 जनवरी 2018 को उसके मोबाइल पर कॉल आया कि मैं पंजाब नेशनल बैंक से बोल रहा हूं, अपना आधार नंबर व खाता नंबर दीजिए नहीं तो आपका खाता बंद को जायेगा. खाता नंबर व आधार नंबर बताने पर 10 मिनट के अंदर खाता से 50 हजार रुपये की निकासी हो गयी. मोबाइल पर इसका मैसेज आया. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन