तेरी आंखों में पानी आ जाए वही गंगाजल: मोरारी बापू

Published at :12 Jan 2018 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
तेरी आंखों में पानी आ जाए वही गंगाजल: मोरारी बापू

रामकथा का छठा िदन सीतामढ़ी : ईश्वर तो है ही. इंसान की खोज होनी चाहिए. कोई नया विचार या कोई नया सूत्र चाबी है, जो जंग खाये ताले को भी खोल देती है. सागर में नमक की पोटली डाल दो, तो वह गायब हो जायेगी. प्रारब्ध का परिणाम जैसा भी आये, उसे स्वीकार करना चाहिए. […]

विज्ञापन

रामकथा का छठा िदन

सीतामढ़ी : ईश्वर तो है ही. इंसान की खोज होनी चाहिए. कोई नया विचार या कोई नया सूत्र चाबी है, जो जंग खाये ताले को भी खोल देती है. सागर में नमक की पोटली डाल दो, तो वह गायब हो जायेगी. प्रारब्ध का परिणाम जैसा भी आये, उसे स्वीकार करना चाहिए. मातृशक्ति का आदर होना चाहिए. अर्धांगिनी को समान अधिकार मिलना चाहिए. हर बेटी की अपनी महिमा है. गंगा जी को कौन अपवित्र कर सकता है. उसे हमने अस्वच्छ कर दिया है. यह तीर्थवासियों का दायित्व है कि वे गंगा को स्वच्छ रखें. स्वच्छता हर किसी को आकर्षित करती है. शरीर की पवित्रता समर्पित करती है. उक्त बातें मानस मर्मज्ञ मोरारी बापू ने स्थानीय मिथिलाधाम में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठे दिन कही.
बापू ने कहा कि तेरी आंखों में पानी आ जाये, वही गंगाजल है. उसे ही अर्पित कर लो. तुलसी ने कहा है कि तुम्हारी आंखों से प्यार के आंसू गिरे, उससे बड़ा कोई तर्पण हो ही नहीं सकता. बापू ने एक बार फिर कहा, सीतामढ़ी एक पवित्र तीर्थस्थल है. यह परम धाम है. यहां सीता रहती हैं. इसे क्यों दबा रहे हो?
बापू ने कहा कि हमने क्रोध को ही अग्नि माना है. जीवन परम सत्य से दूर हो रहा है.
तेरी आंखों में
छोटी-छोटी बातें शॉपिंग मॉल में नहीं मिलेंगी. कुछ देना पड़ेगा नये जमाने को. मूल तत्व छूटने नहीं चाहिए. बापू ने कहा कि सच्चा राजा किसी के वश में नहीं रहता. राजा यदि किसी के वश में आ जाये, तो प्रजा दु:खी हो जायेगी.
पारंपरिक परंपराओं को अक्षुण्य रखो
बापू ने कहा कि शास्त्रों ने जो कुछ बताया है, उसे छोड़ना मत. शास्त्रों एवं ऋषियों का सम्मान करना ही होगा. झूठी परंपराओं से बाज आओ. पारंपरिक परंपराओं को अक्षुण्य रखो. बापू ने लोगों से पंक्ति में बैठकर भोजन करने की अपील की. कहा कि समाज की सुविधाओं को ध्यान में रखकर रीति-रिवाजों को बदलने की जरूरत है.
महाराष्ट्र के एक श्रोता के प्रश्नों का जवाब देते हुए बापू ने दुनिया को बलि प्रथा जैसी कुरीति से बाज आने की हिदायत दी. बापू ने कहा कि बलि देना ही है, तो अहंकार की बलि दे दो. बेटी का सम्मान करो. कन्यादान करो और ये जो ‘मैं’ है, उसको काट कर फेंक दो. बापू ने कहा कि यज्ञ, दान और तप छोड़ना मत. ये तुम्हारी बुद्धि की विशुद्धि के लिए जरूरी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन