परसौनी में युवक की हत्या कर शव फेंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2018 4:34 AM (IST)
विज्ञापन

परसौनी : स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार को परसौनी चौक से सटे नीलामी टोला सरेह में ईंट भट्ठा के पास ईंख के खेत से एक युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान बेलसंड थाना क्षेत्र के हसौर गांव निवासी सूरज कुमार(30वर्ष) के रूप में की गयी है. सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार […]
विज्ञापन
परसौनी : स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार को परसौनी चौक से सटे नीलामी टोला सरेह में ईंट भट्ठा के पास ईंख के खेत से एक युवक का शव बरामद किया है.
शव की पहचान बेलसंड थाना क्षेत्र के हसौर गांव निवासी सूरज कुमार(30वर्ष) के रूप में की गयी है. सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की. बाद में बेलसंड एसडीपीओ सुरभ सुमन भी मौके पर पहुंचकर जांच की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
पुलिस ने आशंका जतायी है कि युवक की अन्यत्र हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया है. हालांकि मृतक के शरीर पर किसी खरोच का निशान नहीं है. गला दबाकर हत्या की बात सामने आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










