मधु के समर्थन में नामांकन वापस

सीतामढ़ी : दी सीतामढ़ी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे विंदेश्वर प्रसाद यादव ने मधु प्रिया के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया है. इसी प्रकार सुधीर कुमार ने विंदेश्वर प्रसाद यादव के समर्थन में उपाध्यक्ष पद से अपना नामांकन वापस लिया है. इसी क्रम में निदेशक मंडल […]
सीतामढ़ी : दी सीतामढ़ी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे विंदेश्वर प्रसाद यादव ने मधु प्रिया के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया है. इसी प्रकार सुधीर कुमार ने विंदेश्वर प्रसाद यादव के समर्थन में उपाध्यक्ष पद से अपना नामांकन वापस लिया है. इसी क्रम में निदेशक मंडल में सामान्य वर्ग से विपिन कुमार झा के समर्थन में नवल किशोर सिंह ने अपना नामांकन वापस लिया है. नामांकन वापसी के बाद सभी एकजुट दिखे.
बताया कि निदेशक मंडल में रामबाबू सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, विपिन कुमार झा, रामदेव साह, राम साह, मधु प्रिया व फेकू सहनी निर्विरोध निर्वाचित हुए. समर्थकों ने मधु प्रिया व विंदेश्वर यादव के जीत का दावा किया है. मौके पर पूर्व विधायक जयनंदन यादव, नागेंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, संजीव कुमार यादव, भिखारी राय, सुरेंद्र राय, निभा देवी, सुजीत कुशवाहा, मनोज कुमार सिंह, पासर कुमार, अनिल झा, नवल किशोर सिंह, अजय कुमार सिंह, व विनोद सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










