निजी स्कूल वाले डीएम का आदेश मानने को तैयार नहीं

मेजरगंज : डीएम के आदेश के आलोक में जिला शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी होने के बाद भी कुछ निजी विद्यालय के संचालक बात मानने को तैयार नहीं है. उन्हें बच्चों की जान से ज्यादा गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा के तैयारी की चिंता सता रही है. कुछ निजी विद्यालय खुले रहने की […]
मेजरगंज : डीएम के आदेश के आलोक में जिला शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी होने के बाद भी कुछ निजी विद्यालय के संचालक बात मानने को तैयार नहीं है. उन्हें बच्चों की जान से ज्यादा गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा के तैयारी की चिंता सता रही है. कुछ निजी विद्यालय खुले रहने की शिकायत पर मंगलवार को प्रभात पड़ताल यह बात सच साबित हुई. जिसको देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि सरकारी फरमान का पालन कराने में संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूरी तरह लापरवाह है.
प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित द कैंपस बोर्डिंग स्कूल, टैलेंट एकेडमी, द टैलेंट एकेडमी व टैगोर इंग्लिश एकेडमी खुला हुआ था. वहां छोटे-छोटे बच्चे पढ़ रहे थे. जो बच्चे ठंड बर्दाश्त नही कर पा रहे थे, वे विद्यालय में अलावा ताप रहे थे. इस दौरान यह भी देखने को मिला कि कड़ाके की ठंड में कुछ विद्यालय का संचालन टूटी-फूटी झोपड़ी में चल रहा था. पूछने पर बच्चों ने बताया कि उनलोगों को छुट्टी नहीं मिली है. टैगोर इंग्लिश एकेडमी के शिक्षक ने बताया कि सोमवार को सूर्योदय होने के कारण विद्यालय खोले हैं, अब बंद करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










