शहर में तीसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2018 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : शहर में तीसरे दिन भी सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान शहर के स्टेशन रोड, सुरसंड रोड, डुमरा रोड, मेहसौल चौक, कारगिल चौक समेत अन्य जगहों पर अतिक्रमणकारियों की खबर ली गयी. दंडाधिकारी के रुप में कार्यपालक दंडाधिकारी सदर शिलानाथ सिन्हा मौजूद थे. विधि-व्यवस्था को लेकर नगर थाना व मेहसौल […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : शहर में तीसरे दिन भी सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान शहर के स्टेशन रोड, सुरसंड रोड, डुमरा रोड, मेहसौल चौक, कारगिल चौक समेत अन्य जगहों पर अतिक्रमणकारियों की खबर ली गयी.
दंडाधिकारी के रुप में कार्यपालक दंडाधिकारी सदर शिलानाथ सिन्हा मौजूद थे. विधि-व्यवस्था को लेकर नगर थाना व मेहसौल ओपी के पुलिस अधिकारी सशस्त्र बल के साथ अभियान में सहयोग कर रहे थे.
शहर की सड़कों पर अतिक्रमित सामानों को नगर परिषद् के कर्मचारियों द्वारा ट्रैक्टर पर लादकर ले जाया गया. प्रशासन द्वारा नगर परिषद् के साथ शहर में चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर हड़कंप मचा रहा. नप के टैक्स दारोगा कालिका नंदन प्रसाद द्वारा अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूल किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










