बरामद नहीं हुई नाबालिग लड़की, परिजन परेशान नवंबर से है गायब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2018 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस मान रही प्रेम-प्रसंग का मामला सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट बाजार से पिछले माह हुई अपहृत 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस अबतक बरामद नहीं कर सकी. वहीं अपहृता के परिजन युवती के बरामदगी के लिए पुलिस पदाधिकारियों के दफ्तर का चक्कर काट रही है. मालूम हो कि पिछले माह अखिलेश्वर मिश्रा […]
विज्ञापन
पुलिस मान रही प्रेम-प्रसंग का मामला
सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट बाजार से पिछले माह हुई अपहृत 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस अबतक बरामद नहीं कर सकी. वहीं अपहृता के परिजन युवती के बरामदगी के लिए पुलिस पदाधिकारियों के दफ्तर का चक्कर काट रही है.
मालूम हो कि पिछले माह अखिलेश्वर मिश्रा की नाबालिग लड़की काल्पनिक नाम रुबी अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी, कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था. काफी खोजबीन के बाद अपहृता के परिजनों ने नगर थाने में 12 दिसंबर को पड़ोसी बैजू साह के पुत्र बिट्टू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी अब तक उक्त लड़की का पता लगाने में सीतामढ़ी पुलिस नाकाम रही.
अपहृता के पिता अखिलेश्वर मिश्रा ने बताया कि कि लगभग एक महीने से काफी खोजबीन कर रहे हैं लेकिन मेरी पुत्री का कहीं पता नहीं चला. वहीं पुलिस प्रशासन भी अबतक नहीं ढूंढ़ पायी है. घर में सभी का रो – रो कर बुरा हाल है. पुलिस अबतक कोई कार्रवाई नहीं की है. वही अंततोगत्वा परिजनों ने एसपी से भी गुहार लगाया. बावजूद अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुआ.
वही पुलिस की माने तो प्रथम दृष्टया से यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतित लग रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










