मंदिर में पूजा करने गयी युवती लापता

मेजरगंज : थाना क्षेत्र के एक गांव से पूजा करने मंदिर गयी युवती घर नहीं लौटी. इस बाबत युवती के पिता ने सोमवार को स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें बताया है कि उसकी 20 वर्षीया पुत्री घर से मनियारी बाजार अवस्थित एक मंदिर में पूजा करने गयी जब काफी देर बाद […]
मेजरगंज : थाना क्षेत्र के एक गांव से पूजा करने मंदिर गयी युवती घर नहीं लौटी. इस बाबत युवती के पिता ने सोमवार को स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें बताया है कि उसकी 20 वर्षीया पुत्री घर से मनियारी बाजार अवस्थित एक मंदिर में पूजा करने गयी जब काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटी तो उसने अपनी पुत्री के मोबाइल पर संपर्क किया जहां वह रीगा में होने की बात बतायी तथा उसके बाद मोबाइल बंद बंद हो गया. घटना एक जनवरी की बतायी गयी है. उसने आशंका जाहिर की है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पुत्री का अगवा कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










