आइएएस की पत्नी के कटिहार स्थित ठिकाने पर छापेमारी

सीतामढ़ी/कटिहार : विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने बुधवार को आइएएस अधिकारी व सारण के पूर्व डीएम दीपक आनंद के कोट बाजार स्थित आवास पर छापेमारी की. श्री आनंद पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीतामढ़ी स्थित आवास के अलावा मुजफ्फरपुर, पटना और कटिहार में […]
सीतामढ़ी/कटिहार : विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने बुधवार को आइएएस अधिकारी व सारण के पूर्व डीएम दीपक आनंद के कोट बाजार स्थित आवास पर छापेमारी की. श्री आनंद पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीतामढ़ी स्थित आवास के अलावा मुजफ्फरपुर, पटना और कटिहार में छापेमारी चल रही है.
सीतामढ़ी स्थित आवास पर श्री आनंद के माता व पिता पद्मशंकर चौधरी से टीम पूछताछ कर रही है. एसवीयू की टीम ने दोपहर एक बजे उनके आवास पर पहुंचकर छापेमारी शुरू की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










