हरियाली मिशन के तहत लगाये गये 6,22,060 पौधे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2018 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना ‘हरियाली मिशन’ के तहत वन विभाग की ओर से सीतामढ़ी व शिवहर जिले के 992 किसानों के बीच वर्ष 2017-18 में बरसात पूर्व पौधशाला के लिए अन्य प्रजाति के छह लाख 22 हजार 60 पौधे का वितरण […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना ‘हरियाली मिशन’ के तहत वन विभाग की ओर से सीतामढ़ी व शिवहर जिले के 992 किसानों के बीच वर्ष 2017-18 में बरसात पूर्व पौधशाला के लिए अन्य प्रजाति के छह लाख 22 हजार 60 पौधे का वितरण किया गया.
किसानों को अपने जमीन में लगाने के लिए वन विभाग की ओर से दिये गये पौधों में महोगनी, शागवान, सेमल, शरीफ, काला शीशम, छतवन, चह, आंवला, अमरूद व पपीता समेत अन्य पौधे शामिल हैं.
किसानों को दोहरा लाभ : इस योजना के तहत पौधों की देखभाल के लिये विभाग की ओर से तीन साल तक 10 व 15 रुपये प्रति पौधे की दर से देय है. इस वर्ष बरसात के समय जून-जुलाई में किसानों को जो पौधे दिये गये, उसका निरीक्षण अगले वर्ष अप्रैल माह में किया जायेगा. जितने पौधे जीवित पाये जायेंगे, उसके हिसाब से 10 रुपये प्रति पौधे की दर से संबंधित किसान के बैंक खाता में विभाग की ओर से भुगतान किया जायेगा. उसी पौधे का एक साल बाद यानी 2018 में पुन: विभागीय अधिकारियों द्वारा जायजा लिया जायेगा.
जीवित पौधे के आधार पर पुन 10 रुपये प्रति पौधे व पुन: तीसरे साल यानी 2019 में जायजा लेने के बाद जीवित पौधे के आधार पर 15 रुपये प्रति पौधे की दर से देय होगा. डीएफओ नरेश प्रसाद ने बताया कि तीन साल के बाद वह पौधा बड़ा हो जायेगा व 15-20 वर्ष तक संबंधित किसान उसके पेड़ से लाभ उठाते रहेंगे. उम्र सीमा समाप्त होने के बाद किसान उस पेड़ को काट कर अपने उपयोग में ले सकते हैं. इस प्रकार इस योजना के तहत लगाये गये पौधे 15-20 वर्ष तक पर्यावरण की रक्षा करते हुए किसानों को दोहरा लाभ मिलेगा.
वर्ष 2018 के जनवरी में पोपुलर प्रजाति के पौधों का होगा वितरण
खेत में पौधा लगानेवाले किसानों को मिलती है प्रोत्साहन राशि
15-20 साल के बाद किसान हो जायेंगे पौधाें के मालिक
कहां कितने पौधों का हुआ वितरण
डीएफओ श्री प्रसाद ने बताया कि सीतामढ़ी को विभाग की ओर से दो रेंज में बांटा गया है. प्रथम रेंज में डुमरा, बथनाहा, पुपरी, बाजपट्टी, बोखड़ा, सोनबरसा व परिहार शामिल हैं. यहां के किसानों को उक्त योजना के तहत एक लाख, 82 हजार, 800 पौधे दिये गये हैं. इसी प्रकार रून्नीसैदपुर रेंज में शामिल रून्नीसैदपुर, बेलसंड, परसौनी, मेजरगंज, रीगा, बैरगिनया, चोरौत, नानपुर व सुप्पी के किसानों के बीच दो लाख 81 हजार 710 पौधे का वितरण किया गया. इसी प्रकार शिवहर जिले के विभिन्न प्रखंड के किसानों के बीच एक लाख 57 हजार, 550 पौधे का वितरण किया गया. वर्ष 2018 के जनवरी में पोपुलर प्रजाति के पौधे का वितरण किया जायेगा. इसमें रुचि रखने वाले किसान वन विभाग के कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर लाभ उठा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










