महाकुंभ तरंग में स्कूली बच्चे दिखायेंगे जलवा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Dec 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

तरंग’ में 13 तरह की होगी स्पर्द्धा समस्तीपुर : सरकारी स्कूलों में नये साल के जनवरी महीने में खेल का महाकुंभ शुरू हो रहा है़ बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट 2018 तरंग का आयोजन जनवरी तक स्कूल लेवल पर कराना है़ इसमें कक्षा 6 से 8 तक के छात्र छात्राएं शामिल होंगे़ यह प्रतियोगिता स्कूल […]
विज्ञापन
तरंग’ में 13 तरह की होगी स्पर्द्धा
समस्तीपुर : सरकारी स्कूलों में नये साल के जनवरी महीने में खेल का महाकुंभ शुरू हो रहा है़ बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट 2018 तरंग का आयोजन जनवरी तक स्कूल लेवल पर कराना है़ इसमें कक्षा 6 से 8 तक के छात्र छात्राएं शामिल होंगे़ यह प्रतियोगिता स्कूल के बाद संकुल, बीआरसी व जिला स्तर पर होगा़ जिला से चयन के बाद टीमें राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी़ ‘तरंग’ में 13 तरह की स्पर्द्धा होगी़ सभी में प्रतियोगिताओं में बालक व बालिका वर्ग से एक -एक खिलाड़ी का नाम चयनित कर अगले आयोजन के लिए प्रस्तावित करना है़ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वशिक्षा अभियान व प्रारंभिक शिक्षा देवविंद कुमार सिंह ने बताया कि बीईओ को निर्देश दिया गया है कि सभी स्कूलों में ‘तरंग’ का आयोजन करना सुनिश्चित करें.
जिला स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों के गले में परिचय पत्र होगा़ जिसमें विद्यार्थी का नाम, स्कूल का नाम, जन्म तिथि, वर्ग, क्रमांक, व पता लिखा होगा़ सभी प्रतिभागी स्कूल के यूनिफार्म में रहेंगे़ प्रतिभागियों के लाने व ले जाने की जिम्मेवारी विभाग की होगी़ प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी शारीरिक शिक्षक शिक्षिका के नेतृत्व में आएंगे़ सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों की जांच प्रखंड स्तर पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है़ छात्र- छात्रा का जन्म तिथि, उम्र, ऊंचाई की जांच करनी है़ जन्मतिथि व क्रमांक की जांच स्कूल के रजिस्टर से करने का निर्देश शिक्षा परियोजना परिषद ने दिया है़ तरंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की उम्र को लेकर पिछले साल काफी शिकायत मिली थी़ इस कारण पहले ही इसकी जांच -पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है़ इसमें गड़बड़ी मिलने पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की उम्र ,वजन 8 ऊंचाई की जांच की जायेगी, गलत पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










