रीगा चीनी मिल के अध्यक्ष को खतरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Dec 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने कहा, बेबुनियाद है आरोप रीगा : रीगा मिल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने सीएम, एसपी, बीडीओ व थानाध्यक्ष को एक आवेदन देकर मिल प्रबंधन से अपने जान माल के सुरक्षा की गुहार लगायी हैं. उन्होंने बताया है कि वे रीगा चीनी मिल में कार्यरत हैं, वे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भी हैं. […]
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने कहा, बेबुनियाद
है आरोप
रीगा : रीगा मिल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने सीएम, एसपी, बीडीओ व थानाध्यक्ष को एक आवेदन देकर मिल प्रबंधन से अपने जान माल के सुरक्षा की गुहार लगायी हैं.
उन्होंने बताया है कि वे रीगा चीनी मिल में कार्यरत हैं, वे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भी हैं. मजदूरों की वार्षिक मांग करने पर मिल प्रबंधन के द्वारा बराबर डराया-धमकाया जा रहा है. जबकि मजदूरों की मांग प्रतिवर्ष मांगी जाती है और चीनी मिल के द्वारा दिया भी जाता रहा है. इस बार चीनी मिल के मालिक की ओर से एवं प्रबंधन की ओर से उन्हें यूनियन के अध्यक्ष की हत्या कराने की धमकी दी जा रही है. अध्यक्ष का कहना है कि वह थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव निवासी है.
धमकी मिलने के बाद से वे काफी डरे हुए है. रीगा मिल वर्कर्स यूनियन की ओर से आगामी 27 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गयी है. इस बाबत पूछे जाने पर चीनी मिल के वरीय महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंधन व अध्यक्ष के बीच किसी तरह का तनाव नहीं है.
बॉयलर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत
रीगा मिल वर्कर्स यूनियन के महामंत्री अरविंद कुमार ने मुख्य महाप्रबंधक कारखाना निरीक्षक मुजफ्फरपुर को आवेदन देकर रीगा चीनी मिल में 30 टन के बॉयलर का ड्रम क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की है. कहा है कि प्रबंधक द्वारा बेल्डिंग करा कर मजदूरों के द्वारा चलाया जा रहा है, जो किसी भी समय फट सकता है. इस बाबत मिल के जनसंपर्क पदाधिकारी विनय कुमार झा ने बताया कि बॉयलर पूरी तरह काम कर रहा है. कोई तकनीकी खराबी नहीं है. फैक्ट्री व बॉयलर इंस्पेक्टर के जांच के बाद ही काम शुरू होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










