लुटेरा गिरोह के पांच शातिरों को पुिलस ने किया गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Dec 2017 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई . चार दिन पहले बदमाशों ने की थी लूटपाट गिरोह का मास्टरमाइंड है गिरफ्तार निरंजन कुमार सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस को शुक्रवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है. नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने अलग-अलग जगहों से लुटेरा गिरोह […]
विज्ञापन
कार्रवाई . चार दिन पहले बदमाशों ने की थी लूटपाट
गिरोह का मास्टरमाइंड है गिरफ्तार निरंजन कुमार
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस को शुक्रवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है. नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने अलग-अलग जगहों से लुटेरा गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार बदमाशों की संलिप्तता चार दिन पूर्व शहर के मुख्य पथ पर राहगीरों से लूटपाट में रही है. गिरफ्तार बदमाशों में निरंजन कुमार, ओम कुमार, मनीष कुमार, कृष्ण कुमार एवं गोलू कुमार शामिल है. पुलिस अधीक्षक प्रकाश नाथ मिश्रा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर बताया कि इन लुटेरों के पास से घटना के प्रयोग में लायी गयी चाकू, लूटा गया मोबाइल व नगद रुपये बरामद किये गये हैं. घटना के 48 घंटे के भीतर नगर थाने की पुलिस को सफलता मिली है
. इसमें मनीष कुमार परसौनी थाना क्षेत्र में लूट के दौरान हुई हत्या का वांक्षित अभियुक्त है. बताया कि नगर के मुख्य पथ में 27 नवंबर की रात डोमवा घरारी कपरौल निवासी शिक्षक मनीष कुमार तथा 29 नवंबर को दीपक स्टोर गली के पास लुधियाना से कमा कर लौट रहे एक मजदूर से उक्त गिरोह द्वारा चाकू के बल पर लूटपाट की गयी थी.
लूट की दोनों घटना में शामिल अपराधियों को दबोचने के लिए नगर थानाध्यक्ष ने विशेष टीम का गठन कर छापेमारी शुरू किया. टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निरंजन कुमार को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर चार अन्य को भी पकड़ लिया गया. एसपी ने नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ससमय घटना का खुलासा करने के लिए टीम को पुरस्कृत करने का प्रयास करेंगे.
छापेमारी टीम में दारोगा अशोक कुमार दास, विजय चौधरी, राम चरित्र दास सशस्त्र बल के साथ शामिल थे. प्रेस वार्ता में सदर एसडीपीओ डॉ कुमार वीर धीरेंद्र, डीएसपी हेडक्वार्टर राकेश कुमार मौजूद थे.
गठित हुई थी टीम
नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम को मिली सफलता
लूट में प्रयुक्त चाकू, लूटा गया मोबाइल व कैश बरामद
गिरफ्तार मनीष परसौनी में लूट के दौरान हुई हत्या का है अभियुक्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










