105 लोगों ने बजरंग दल की बैठक में ली सदस्यता

Published at :02 Dec 2017 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
105 लोगों ने बजरंग दल की बैठक में ली सदस्यता

बाजपट्टी : प्रखंड के मधुबन बाजार स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार को बजरंग दल की बैठक अधिवक्ता रंजन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में 105 लोगों ने बजरंग दल की सदस्यता ग्रहण किया. मालूम हो कि सर्वसम्मति से बजरंग दल का प्रखंड संयोजक पद पर विकास कुमार व विश्व हिंदू परिषद के […]

विज्ञापन

बाजपट्टी : प्रखंड के मधुबन बाजार स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार को बजरंग दल की बैठक अधिवक्ता रंजन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में 105 लोगों ने बजरंग दल की सदस्यता ग्रहण किया.

मालूम हो कि सर्वसम्मति से बजरंग दल का प्रखंड संयोजक पद पर विकास कुमार व विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष पद पर नितेश कुमार को मनोनीत किया गया है. वहीं, सह संयोजक के पद पर गुड्डू कुमार को मनोनीत किया गया.
मिलन केंद्र के प्रांत प्रमुख रंजन सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम की मंदिर का निर्माण एवं धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए बाजपट्टी में एक हजार लोगों को भर्ती कराना हमारा लक्ष्य हैं. मौके पर संजय कुशवाहा, मुंशी शाही, राजन कुमार, नवीन कुमार, नितेश कुमार, गोपाल कुमार, सुबोध कुमार, पंकज कुमार व संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन