हंगामेदार रही पंस की बैठक, लगाये आरोप

Published at :01 Dec 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
हंगामेदार रही पंस की बैठक, लगाये आरोप

सीतामढ़ी : जिले के विभिन्न प्रखंड में पूर्व निर्धारित तिथि के तहत पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर चर्चा की गयी. इस दौरान सदस्यों ने विभिन्न योजनाओं में बरती गयी अनियमितताको लेकर हंगामा भी किया. हालांकि बैठक के दौरान कई स्थानों पर सदस्यों द्वारा हंगामा करते हुए बैठक का बहिष्कार […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले के विभिन्न प्रखंड में पूर्व निर्धारित तिथि के तहत पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर चर्चा की गयी. इस दौरान सदस्यों ने विभिन्न योजनाओं में बरती गयी अनियमितताको लेकर हंगामा भी किया. हालांकि बैठक के दौरान कई स्थानों पर सदस्यों द्वारा हंगामा करते हुए बैठक का बहिष्कार भी किया गया.

कनीय को प्रभार मुक्त कर वरीय को सौंपने पर सहमति : मेजरगंज . प्रखंड कार्यालय स्थित सभाभवन में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक उप प्रमुख मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई. पूर्व की बैठक में पारित प्रस्तावों की संपुष्टि के बाद मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत मनरेगा से कार्यों पर विशेष चर्चा की गयी. बीडीओ सुमन कुमार सिंह ने कहा कि ओडीएफ में पंचायत से प्राप्त आवेदन जिला को प्रेषित कर दिया गया है, जिसमें 7500 लाभुकों का डाटा इंट्री हो गया है. बताया कि सात निश्चय योजना का 50 फीसदी कार्य इस वर्ष करना का लक्ष्य है, जिसमें अधिकारियों के साथ हीं जनप्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है.
मुखिया मो क्यामुद्दीन ने मध्य विद्यालय मेजरगंज के प्रधानाध्यापक को दूसरे विद्यालय में स्थानांतरित करने की मांग की. मुखिया लालबाबू सिंह ने कई विद्यालयों में कनीय शिक्षक प्रभार से मुक्त करते हुए वरीय को प्रभार दिलाने का प्रस्ताव रखा. बीएओ मो शाह रजा हुसैन कहा, बाढ़ से हुई धान की फसल क्षति का पांच पंचायतों में जियो टैगिंग का कार्य चलने की जानकारी दी. मनरेगा के पीओ सुमन कुमार सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए चार दिसंबर से राशन कार्ड के लिए प्रखंड में आवेदन लिये जाने की बात कही. मौके पर पूर्व प्रमुख राकेश कुमार सिंह, मुखिया भरत साह, देवेंद्र पासवान,सत्येंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य गौतम राम आजाद, नवीन सिंह, अशोक सिंह, संजय मिश्र, जगन्नाथ पटेल, गोपाल साह, प्रमोद पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे.
पीएम आवास योजना के पर्यवेक्षक पर कार्रवाई तय : सोनबरसा . प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन के सभागार में गुरुवार को प्रमुख ब्रजेश कुमार के अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई, जिसमें पूर्व की बैठक के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. बैठक से अनुपस्थित पदाधिकारियों के विरुद्ध स्पष्टीकरण देने का प्रस्ताव रखा गया. वहीं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक की कमी को दूर करने, पिपरा परसाइन पंचायत के मुखिया रूकईया खातुन ने पूर्व पंचायत सचिव तपेश्वर यादव पर 14 वीं, वित्त का 13 लाख 51 हजार 989 रुपया फर्जी तरीके से निकासी करने के आरोप में जांच कर प्राथमिकी करने, सोनबरसा प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों से लागातार अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों का नियोजन रद्द करने व मुखिया संघ के अध्यक्ष नितु कुमारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास पर्यवेक्षक कृष्ण कुमार के द्वारा प्रत्येक पंचायत में अवैध रूप से रुपया की उगाही करने व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर कार्रवाई करने व स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया.
मौके पर उप प्रमुख जय किशोर साह उर्फ ललित, जिला परिषद सदस्य संजय कुमार, इंदु देवी, बीडीओ कामिनी देवी, बीएओ दानी राय, पीओ कृपा शंकर झा, पीएचसी प्रभारी डाॅ राजीव रत्न, पुलिस अवर निरीक्षक मनोरंजन कुमार, मुखिया हबीबुल रहमान उर्फ मुंशी, ललित नारायण पंडित, वीरेंद्र कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार, अशोक कुमार, रंजीत कुमार, सूर्य देव राय व मुखिया सदरे आलम समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन