दो गुटों में हिंसक झड़प, फायरिंग

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी शहर से सटे चकमहिला में मंगलवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के दौरान एक गुट ने फायरिंग कर दी गयी. फायरिंग के बाद नाराज लोगों ने जम कर हंगामा किया. नाराज लोगों ने फायरिंग करनेवाले मुकेश प्रसाद यादव के घर को घेर लिया. वहीं हंगामा करने लगे. साथ ही मुकेश […]
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी शहर से सटे चकमहिला में मंगलवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के दौरान एक गुट ने फायरिंग कर दी गयी. फायरिंग के बाद नाराज लोगों ने जम कर हंगामा किया. नाराज लोगों ने फायरिंग करनेवाले मुकेश प्रसाद यादव के घर को घेर लिया. वहीं हंगामा करने लगे. साथ ही मुकेश के फूफा रामकृत यादव की पिटाई कर दी.
लोगों के आक्रोश को भांप मुकेश फरार हो गया, जबकि सूचना के बाद सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुंवर व नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद के नेतृत्व में पहुंची पुलिस की टीम ने स्थिति नियंत्रित की. साथ ही मुकेश के घर से पिस्टल, दो मैगजीन व एक खोखा बरामद किया. पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया. वहीं जख्मी रामकृत यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. घटना की बाबत पुलिस को दिये गये बयान में नगर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




