रून्नीसैदपुर में कार से 1.20 क्विंटल गांजा बरामद, चालक समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Aug 2024 11:11 PM
सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र रून्नी टॉल प्लाजा के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया
रून्नीसैदपुर(सीतामढ़ी). सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र रून्नी टॉल प्लाजा के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया. मौके से पुलिस ने तीन तस्करों को भी पकड़ा. शनिवार को रून्नीसैदपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को सूचना मिली कि एक कार में भारी मात्रा में गांजा मुजफ्फरपुर की ओर ले जाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस की ओर से रून्नी टॉल प्लाजा के समीप वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी क्रम में सीतामढ़ी की ओर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही एक कार के चालक ने पुलिस को देख गाड़ी लेकर भागने का प्रयास लकिया, किंतु पुलिस की तत्परता से वह नाकामयाब रहा. कार की तलाशी लेने पर करीब 1.20 क्विंटल गांजा मिला. पुलिस ने कार पर सवार चालक समेत तीन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में तस्करों की पहचान सारण जिले के शीतलपुर,छपरा निवासी रजनीश कुमार, सुमेरपट्टी, छपरा निवासी आजाद सहनी व मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के कोरियारा निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई. पुलिस गिरफ्तार तीनों तस्करों से पूछताछ कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










