सीतामढ़ी में पारिवारिक विवाद में मां से छह साल के बच्चे के साथ खाया जहर, पुलिस ने कहा…

सीतामढ़ी के मीनापुर थाना क्षेत्र के बेलाही लच्छी टोला बंकुल में पारिवारिक विवाद में मां ने पहले अपने छह साल के बेटे को जहर खिला दिया. फिर खुद भी जहर खा कर जान दे दी. मृतका की पहचान 35 वर्षीय आशा देवी व उसके छह साल के पुत्र देवानंद के रूप में हुई है.
सीतामढ़ी के मीनापुर थाना क्षेत्र के बेलाही लच्छी टोला बंकुल में पारिवारिक विवाद में मां ने पहले अपने छह साल के बेटे को जहर खिला दिया. फिर खुद भी जहर खा कर जान दे दी. मृतका की पहचान 35 वर्षीय आशा देवी व उसके छह साल के पुत्र देवानंद के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. कोई स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं है. आशा का पति मुकेश महतो दूसरे राज्य में मजदूरी करता है. सूचना मिलने के बाद पति घर के लिए निकल चुका है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलते ही छानबीन की जाएगी.
सास से विवाद के बाद खा लिया जहर
मृतक आशा देवी की पड़ोसी बताया कि बच्चे के विवाद में सास मालती देवी का अपनी बहू आशा देवी के साथ अनबन चल रहा था. सोमवार को विवाद काफी बढ़ गया. इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया. सास-पतोहू के विवाद में पतोहू ने अपने ही कलेजे के टुकड़े को जहर देकर खुद जीवनलीला समाप्त कर लिया. आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक के घर से अक्सर लड़ाई की आवाज आती रहती थी. इसे लेकर लोगों ने दोनों को कई बार समझाया भी था. हालांकि, इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला. बताया जा रहा है कि महिला और बच्चे की मौत के बात उसके मायके वाले भी गांव पहुंच गए हैं.
खबर अपडेट होगी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










