शेखपुरा में ऑपरेशन मुस्कान: खोया हुआ 25 फोन बरामद, मोबाइल धारकों को लाैटाया

Updated:
विज्ञापन
Shiekhpura News :

खोया हुआ मोबाइल मिलने के बाद खुशी जाहिर करते मोबाइल धारक.

Shiekhpura News : जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पिछले तीन महीनो में 250 मोबाइल धारकों का खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उन्हें वापस लौटाया जा चुका है.

विज्ञापन

शेखपुरा से सत्येंद्र कुमार की रिपोर्ट

Shiekhpura News : ऑपरेशन मुस्कान के तहत लोगों के चेहरे पर शेखपुरा पुलिस के द्वारा मुस्कान लाने का बखूबी प्रयास किया जा रहा है. शेखपुरा के एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि जिले के अलग-अलग स्थान में मोबाइल खोने का आवेदन प्राप्त होने के बाद तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद करने का काम किया जा रहा है.

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पिछले तीन महीनो में 250 मोबाइल धारकों का खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उन्हें वापस लौटाया जा चुका है. पुलिस के इस प्रयास की लोग काफी सराहना कर रहे हैं.

4.57 लाख रुपए बतायी जा रही कीमत

ऑपरेशन मुस्कान के तहत बृहस्पतिवार की दोपहर एसपी कार्यालय में जिले के विभिन्न इलाकों के निवासियों के 25 लोगों के बीच उनके खोए हुए मोबाइल को एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने वापस लौटाया. इस संबंध में एसपी ने बताया कि 25 मोबाइल की कीमत करीब 4.57 लाख रुपए है.

मिला मोबाइल तो हर चेहरे पर दिखा मुस्कान

पुलिस पब्लिक फ्रेंडली में ऑपरेशन मुस्कान की कार्रवाई बड़ी ही कारगर बन रही है.आम तौर पर पुलिस से दूरी रखने वाले लोग खोए मोबाइल को पाकर बेहद गदगद नजर आ रहे हैं .पुलिस के प्रति लोगों ऑपरेशन मुस्कान से विश्वास बढ़ रहा है.

Also Read: सीएम सम्राट ने आज बुलाई कैबिनेट की बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन