शेखपुरा : नीति आयोग की आकांक्षी प्रखंड रैंकिंग में शेखोपुरसराय का कमाल, देश में 73वां स्थान

Updated:
विज्ञापन

नीति आयोग द्वारा जारी रैंकिंग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड ने नीति आयोग की आकांक्षी प्रखंड योजना में 140वें स्थान से सीधे 73वां स्थान प्राप्त किया है. शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय समावेशन, कृषि और आधारभूत संरचना जैसे विकास के मानकों पर किए गए कार्यों का यह परिणाम है.

विज्ञापन

NITI Aayog Sheikhopursarai Ranking : आकांक्षी प्रखंड योजना के तहत शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड ने विकास की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है.

विज्ञापन

मार्च महीने की नवीनतम जारी रैंकिंग में आकांक्षी प्रखंड में 140 से छलांग लगाते हुए पूरे देश में 73वां स्थान प्राप्त करने में सफलता पाई है. पूरे देश के 650 से ज्यादा प्रखंडों में यह योजना चलाई जा रही है.

विकास के पांच मानकों पर किए जा रहे हैं कार्य

नीति आयोग द्वारा पिरामल फाउंडेशन की देखरेख में शेखपुरा जिला आकांक्षी जिला और शेखोपुरसराय प्रखंड आकांक्षी प्रखंड के रूप में चिन्हित करते हुए यहां विकास के पांच मानकों पर लगातार कार्य किया जा रहा है.

शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय समावेशन, कृषि, आधारभूत संरचना आदि के विकास को लेकर कार्य करते हुए इन्हें विकसित जिला और प्रखंड में शामिल करना है.

देश के टॉप 100 जिलों में शामिल हैं राज्य के कई जिले

इस संबंध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि राज्य के मधेपुरा, सिवान, गया, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा जिले पूरे देश में प्रखंड योजना के तहत टॉप 100 जिलों में शामिल हैं.

पिछले दिनों सरकार के निर्देशों के आलोक में संपूर्णता अभियान के द्वितीय चरण में विभिन्न विभागों के समन्वय के साथ चलाए गए कार्यों के कारण विभिन्न मानकों पर अच्छी उपलब्धि के कारण आकांक्षी प्रखंड शेखोपुरसराय को यह रैंकिंग प्रदान हुई है.

मॉडल पदाधिकारियों द्वारा दी जा रही है गति

प्रखंड और जिला में इस योजना के तहत संपादित किए जाने वाले कार्यों के लिए अलग-अलग स्तर के मॉडल पदाधिकारी नामित किए गए हैं. इन पदाधिकारियों द्वारा समन्वय स्थापित कर सभी विभागों के साथ मिलकर विकास को गति देने का काम किया जाता है.

Also Read : लद्दाख घूमने दोस्तों संग गए थे भोजपुर के दो युवक, लैंडस्लाइड में हुई मौत, शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अधिकारियों में हर्ष और जिलाधिकारी का प्रोत्साहन

नीति आयोग द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग पर इस कार्य में लगे विभागों के अधिकारियों में हर्ष देखा जा रहा है. जिलाधिकारी ने अधिकारियों का हौसला अफजाई करते हुए इस योजना के तहत रैंकिंग को और अच्छा करने की सलाह दी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन