शेखपुरा में तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत, 4 घंटे बाद मिला शव, गांव में पसरा मातम
सांकेतिक तस्वीर
शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर के बघार स्थित तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालक मुकेश कुमार की मौत हो गई. चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से निकाला जा सका, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया.
Sheikhpura Child Drowning : शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर के बघार स्थित एक तालाब में डूबने से एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई. मृतक वाजिदपुर गांव निवासी बटोरन चौधरी का पुत्र मुकेश कुमार बताया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मृतक का शव जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दी.
आपके शहर में
बड़े भाई ने दी घटना की जानकारी
मृतक के बड़े भाई रौशन कुमार ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था. आज गांव से पश्चिम उसके खेत में धान की रोपनी हो रही थी. उसका छोटा भाई घर से बघार की ओर निकला था. उसी क्रम में उसका पांव पानी से भरे तालाब के तटबंध से फिसल गया और वह तालाब में जा डूबा.
4 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव
काफी खोजबीन के बाद उसका शव लगभग 4 घंटे बाद तालाब से निकाला गया. शव को तालाब से निकाले जाने के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसर गया.
नगर थानाध्यक्ष का बयान और पुलिस कार्रवाई
इस बाबत नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मृतक का शव जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में एक यूडी केस स्थानीय थाना में अंकित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए