Bihar Crime News: आधी रात को घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या, मां की लाश के पास रोता रहा 25 दिन का नवजात बच्चा

Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Jul 2025 1:07 PM

विज्ञापन

मृतका की तस्वीर

Bihar Crime News: बिहार के शेखपुरा जिले में रविवार को महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना जिले के गूंहेसा गांव की है. घटना में शामिल अपराधियों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. इधर, पुलिस पूरे घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गूंहेसा गांव में रविवार की रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. मृत महिला की पहचान 25 वर्षीय सारो देवी के रूप में की गई है. वह कांग्रेस मांझी की पत्नी और विशुनी मांझी की बहु बताई गई है. बदमाशों ने घटना को तब अंजाम दिया जब महिला अपने 25 दिनों के नवजात बच्चे के साथ कमरे में थी. बदमाशों ने महिला के सीने में गोली मारी और फरार हो गए. इस दौरान 25 दिनों का नवजात बच्चा अपनी मां की लाश के पास बैठा रहा.

बेंगलुरू में काम करता है पति

महिला का पति डेढ़ साल से बेंगलुरु में धागा फैक्ट्री में काम करता है. रात में गोली चलने की आवाज सुनकर घर में सो रहे सभी लोग जाग गए. सारो देवी को मृत देखकर परिजनों के होश उड़ गए. इस दौरान आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. जिसके बाद सिरारी थानाध्यक्ष आयुष कुमार के अलावा एसपी बलिराम कुमार चौधरी, एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की.

फोन पर बात कर रही थी महिला, तभी मारी गोली

इस दौरान यह जानकारी मिली कि जब महिला की हत्या की गई उस वक्त महिला फोन पर किसी से बात कर रही थी. उसी वक्त अपराधियों ने कमरे में घुसकर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मृतका का फोन जब्त कर लिया है. मृतक महिला 2 बच्चों की मां है. उसका तीन साल का बड़ा लड़का लखीसराय जिले के अमरपुर गांव स्थित अपने नाना-नानी के घर रहता है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

थाना अध्यक्ष आयुष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. अभी तक घटना में शामिल अपराधियों का कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़कर छानबीन कर रही है. महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. जिसके बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Also Read: बिहार में होगी नौकरी की बहार, इस जिले में लग रही टेक्सटाइल इंडस्ट्री, 2 किलोमीटर में होगी फैली

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन