शेखपुरा : प्रैक्टिकल परीक्षा में ₹200 प्रति पेपर वसूली का दावा, वायरल वीडियो की जांच शुरू

Author Umesh Kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
आरोपी प्रोफेसर की फाइल फोटो

आरोपी प्रोफेसर की फाइल फोटो

Sheikhpura School News : शेखपुरा जिले के बीएससी सेमेस्टर-3 और 5 के छात्रों ने प्रैक्टिकल परीक्षा में पास कराने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ₹200 प्रति पेपर मांगे जाने का दावा किया जा रहा है. एबीवीपी ने मामले की जांच की मांग उठाई है.

विज्ञापन

Sheikhpura School News : शेखपुरा जिले के कई कॉलेजों के बीएससी सेमेस्टर-3 और 5 के विद्यार्थियों ने प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान अवैध वसूली का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में परीक्षा में पास कराने के नाम पर ₹200 प्रति पेपर मांगने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कथित वीडियो

पिछले दो दिनों से शेखपुरा जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित धनराज सिंह कॉलेज का बताया जा रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रैक्टिकल परीक्षा में पास कराने के बदले छात्रों से ₹200 प्रति पेपर की मांग की जा रही है.

छात्रों ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

मिली जानकारी के अनुसार एसकेआर कॉलेज बरबीघा, रामाधीन महाविद्यालय शेखपुरा, सीएनबी कॉलेज हथियावां, एसएस कॉलेज मेहुस और संजय गांधी महिला कॉलेज के बीएससी सेमेस्टर-3 और 5 के छात्र-छात्राओं का प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्र धनराज सिंह कॉलेज बनाया गया है. आरोप है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपी जमा करने के दौरान विद्यार्थियों से पैसे मांगे जा रहे हैं. कुछ छात्रों का दावा है कि पैसा नहीं देने पर कॉपी जमा करने से इनकार किया गया और प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी दी गई.

प्रति छात्र ₹800 तक वसूली का दावा

छात्र-छात्राओं का कहना है कि प्रैक्टिकल परीक्षा कुल चार पेपर की है. ऐसे में ₹200 प्रति पेपर के हिसाब से एक विद्यार्थी से ₹800 तक की कथित अवैध वसूली की जा रही है. इसी आरोप से जुड़े कुछ वीडियो विद्यार्थियों ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए हैं.

एबीवीपी ने जांच की मांग उठाई

मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भी संज्ञान लिया है. परिषद ने मुंगेर विश्वविद्यालय से वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

Also Read : शेखपुरा में बीएससी सेमेस्टर-3 परीक्षा केंद्र के विरोध में कॉलेज बंद, छात्र संगठनों के आंदोलन के बाद परीक्षा टली


विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन